फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Comprehensive assessment of children in schools will begin from the 27th.

Sant Kabir Nagar News: विद्यालयों में बच्चों का निपुण आकलन 27 से

Wed, 07 Jan 2026 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 07 Jan 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Comprehensive assessment of children in schools will begin from the 27th.
मेंहदावल। निपुण भारत मिशन के तहत प्रदेश के विद्यालयों का निपुण विद्यालय आकलन अब डीएलएड प्रशिक्षुओं के माध्यम से कराया जाएगा। आकलन 27 जनवरी से शुरू होकर फरवरी के दूसरे सप्ताह तक पूरा करने की पूरी तैयारी शुरू हो गई है। समग्र शिक्षा के अंतर्गत होने वाले इस आकलन को लेकर डायट और विभागीय अधिकारियों को को स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक मोनिका रानी ने पत्र में कहा है कि डीएलएड प्रशिक्षु चिह्नित विद्यालयों का आकलन करेंगे। प्रशिक्षुओं का रोस्टर तैयार करके राज्य परियोजना कार्यालय को भेजा जा चुका है। यह भी सुनिश्चित किया गया है कि फरवरी के दूसरे सप्ताह तक सभी चिह्नित विद्यालयों का आकलन तय समय में पूरा हो जाए। डीएलएड प्रशिक्षुओं को प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा, आकलन कार्य के बाद में निपुण सम्मान दिवस का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में निपुण विद्यालयों के शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा और उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। निपुण सम्मान दिवस के आयोजन के लिए प्रति जिला 50 हजार रुपये की धनराशि निर्धारित की गई है। यह भी निर्देश दिए हैं कि जनवरी से फरवरी के बीच निपुण विद्यालय आकलन को सफलतापूर्वक पूरा कराने के लिए संबंधित अधिकारियों और विद्यालयों को अपने स्तर से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं, ताकि प्रदेश के सभी विद्यालयों को निपुण विद्यालय के रूप में विकसित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed