फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   componcetion cheque

Sant Kabir Nagar News: नौ लाभार्थियों में बांटा गया 67.50 लाख का चेक

Tue, 27 Jun 2023 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
componcetion cheque
संतकबीरनगर। अंतरराष्ट्रीय सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम दिवस के अवसर पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कलक्ट्रेट सभागार में दिखाया गया। इसी दौरान बखिरा ब्रासवेयर (पीतल के बर्तन उत्पाद) को भी जीआई टैग प्रमाणपत्र सत्य नारायण सिंह, अध्यक्ष, बर्तन ग्रामोद्योग विकास संस्थान बखिरा को प्रदान किया गया।
विज्ञापन

इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं के नौ लाभार्थियों में 67.50 लाख का चेक वितरित किया गया। एडीएम न्यायिक अभय मिश्रा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर लखनऊ में सीएम की अध्यक्षता में ऋण वितरण शिविर लगा, जिसमें सीएम के जरिये प्रदेश के 11 जीआई उत्पादों को भौगोलिक संकेतक प्रमाणपत्र का भी वितरण हुआ।
विज्ञापन

उसी के परिप्रेक्ष्य में जिले में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। उपायुक्त उद्योग राज कुमार शर्मा ने प्रदेश सरकार के जरिये जारी नीतियों/योजनाओं यथा एमएसएमई नीति- 2022, प्लेज पार्क, ओडीओपी, मुख्यमंत्री सक्षम उद्यमी दुर्घटना बीमा आदि के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन ऋण योजनाओं के लाभार्थी क्रांति कुमार, सुरेश चंद्र, मकसूद आलम, मोहम्मद नोमन, श्रीराम, दिलजीत कौर, सुहेल अहमद, रामवृक्ष, सुहेल अहमद को परियोजना की स्थापना के लिए 67.50 लाख का चेक दिया। परियोजना की स्थापना के उपरांत करीब 150 से अधिक लोगों को रोजगार प्राप्त होगा।

इस अवसर पर जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी ध्यान चंद्र, खुशबू सिंह, सुभाष चंद्र शुक्ल, विशाल श्रीवास्तव, आशीष कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed