फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Complete the incomplete tasks immediately: DM

अधूरे कार्यों को अविलंब पूर्ण कराएं : डीएम

Tue, 12 Mar 2024 10:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 12 Mar 2024 10:45 AM IST
विज्ञापन
Complete the incomplete tasks immediately: DM
- कलक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक हुई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें अधूरे कार्यों को अविलंब पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। पंचायती राज विभाग की समीक्षा के दौरान डीएम ने निजी व सामुदायिक शौचालयों का सत्यापन कराने के निर्देश दिए।
डीएम ने शपथपत्र प्राप्त ग्राम प्रधानों के विरूद्ध शिकायतों की जांच की समीक्षा करते हुए कहा कि शिकायत के बाद कार्य को पूर्ण कर शिकायतकर्ता को झूठा साबित करने की दशा में संबंधित अधिकारी के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने शिकायतों की जांच के सापेक्ष नियुक्त जांच अधिकारियों को मौके की जांच कर 15 मार्च तक रिपोर्ट देने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

वहीं डीएम ने पंचायत सहायक, केयर टेकर, रसोइया सहित अन्य के मानदेयों के भुगतान के बिंदु पर निर्देशित किया कि बजट उपलब्ध होने के बावजूद मानदेय के भुगतान में कतई देरी नही होनी चाहिए, अन्यथा की दशा में संबंधित अधिकारी का भी वेतन रोक दिया जाएगा। जिले के दो ग्राम पंचायतों में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट बनाए जाने के प्रगति से असंतुष्ट रहने पर संबंधित ग्राम पंचायत सचिव से कारण बताने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बैठक में मनरेगा की समीक्षा के दौरान डीएम ने कहा कि आगामी जून माह तक जनपद के प्रत्येक ग्राम पंचायत में खेल का मैदान तैयार कराते हुए उपक्रीड़ाधिकारी को न्याय पंचायत स्तर से जनपद स्तर तक कम से कम पांच खेलों को चिह्नित कर खेल महाकुंभ कराए जाने के लिए भी निर्देशित किया। उन्होंने डीसी मनरेगा व क्रीड़ाधिकारी को 15 दिन का खेल महाकुम्भ जुलाई के प्रथम सप्ताह से शुरू कर देने का लक्ष्य बनाते हुए खेल मैदानों को फाइनल कर देने के लिए भी दिशा निर्देश दिए।


डीएम ने बखिर झील व पक्षी बिहार के सौन्दर्यीकरण एवं विकास योजना तथा बखिरा झील के आस-पास पर्यटन के दृष्टिगत विभिन्न विभागों के माध्यम से कराए जा रहे कार्यो की समीक्षा करते हुए आवश्यक बिंदुओं पर विभागीय अधिकारियों के साथ चर्चा किया। इस दौरान सीडीओ संत कुमार, सीएमओ डाॅ. रामानुज कन्नौजिया, पीडी संजय कुमार नायक, डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, उप कृषि निदेशक डाॅ. राकेश कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed