{"_id":"68e80587b346314a2708bd88","slug":"complaint-to-sdm-for-illegal-auction-of-trees-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-139611-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अवैध तरीके से पेड़ नीलाम करने की एसडीएम से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अवैध तरीके से पेड़ नीलाम करने की एसडीएम से शिकायत
Fri, 10 Oct 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 10 Oct 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
बेलहर। विकास खंड बेलहर कला की ग्राम पंचायत कैथवलिया में ग्राम पंचायत के सैकड़ों पेड़ नियम विरुद्ध ढंग से नीलाम करने का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों ने एसडीएम मेंहदावल से इसकी लिखित शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ता कमलेन्द्र बहादुर सिंह सहित अन्य लोगों ने आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत कैथवलिया नदी के तट पर अर्जुन के हजारों पेड़ एवं यूकेलिप्टस के 200 हरे पेड़ हैं जो कि नदी के तट पर स्थित है। इन पेड़ों को खेल मैदान तथा बारातघर के नाम पर 8 अक्तूबर को बिना राजस्व टीम के नीलाम कर दिया गया। गांव से इस जमीन की दूरी लगभग 3 किमी है। यह जमीन न तो खेल मैदान और न ही बारात घर के लिए उपयुक्त है। इसको जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाए। इस संबंध में एसडीएम संजीव राय ने बताया कि बेलहर बीडीओ को आदेशित किया गया है कि मामले को जांच करके अवगत कराए। अगर मामला सत्य है तो कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद