फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Communicable disease campaign starts from July 1, health department busy in preparations

Sant Kabir Nagar News: एक जुलाई से संचारी रोग अभियान शुरू, तैयारियों में जुटा स्वास्थ्य महकमा

Thu, 27 Jun 2024 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 27 Jun 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Communicable disease campaign starts from July 1, health department busy in preparations
- 11 से दस्तक देंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एईएस और डेंगू प्रभावित क्षेत्रों पर होगी विशेष नजर
विज्ञापन

फोटो सहित
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बरसात का मौसम शुरू हो गया है। जल जनित और मच्छरजनित बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू की दी हैं। लोगों में जागरूकता के लिए एक जुलाई से संचारी रोग अभियान का शुभारंभ किया जाएगा और 11 से आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर दस्तक देंगी। डेंगू और एईएस प्रभावित क्षेत्रों पर स्वास्थ्य विभाग की विशेष नजर रहेगी।
बारिश को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। वेक्टर जनित रोगों पर स्वास्थ्य विभाग की पहली बैठक हो चुकी है। दूसरी बैठक 29 जुलाई को है। दूषित जल और मच्छरों से फैलने वाले रोग मसलन डेंगू, मलेरिया, जापानी इंसेफलाइटिस और एईएस आदि को फैलने से रोकने के लिए लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी को सतर्क कर दिया गया है।
विज्ञापन

प्रभारी अधिकारी आपदा प्रबंधन डॉ. आरपी मौर्या ने बताया कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर जरूरी दवाइयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। ब्लाॅक स्तर पर रैपिड रिस्पांस टीम गठित की गई है। ओआरएस, ब्लीचिंग पाउडर, पैरासिटामाॅल समेत अन्य दवाएं पर्याप्त मात्रा में जिला अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों को उपलब्ध करा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000000000000
20 बाढ़ चौकियों पर लगाए गए 80 स्वास्थ्यकर्मी
बारिश के मौसम में होने वाले जलजनित और मच्छरजनित बीमारियों के रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने माइक्रो प्लान तैयार किया है। इसके लिए जनपद में बाढ़ संभावित क्षेत्रों में 20 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं, जिस पर 80 स्वास्थ्यकर्मी तैनात किए गए हैं। जो संक्रामक रोग फैलने से रोकने और कोई दुर्घटना घटने पर प्राथमिक उपचार की व्यवस्था करेंगे। हैंसर बजार के तिहरा, पौली के चकिया, नाथनगर के मुखलिसपुर और मेंहदावल बेलौली समेत अन्य स्थानों पर बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं। वर्ष 2023-24 में 94 डेंगू के मरीज मिले थे। इस वर्ष अभी तक 14 एईएस के मरीज मिल चुके है।

0000000000000000000000
वर्जन
मच्छरजनित और जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की तैयारी पूरी है। जिला अस्पताल और सभी स्वास्थ्य केंद्राें पर जरूरी दवाएं उपलब्ध हैं। लोगों को जागरूक करने के लिए एक जुलाई से संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू किया जा रहा है और 11 जुलाई से दस्तक अभियान चलेगा।
- डॉ. वीपी पांडेय, अपर सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed