फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Communicable Disease Campaign: Special attention will be given to dengue, JE and AES patients.

संचारी रोग अभियान : डेंगू, जेई और एईएस के रोगी पर होगी विशेष नजर

Mon, 01 Jul 2024 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 01 Jul 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Communicable Disease Campaign: Special attention will be given to dengue, JE and AES patients.
- आज से शुरू होगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान
विज्ञापन

- सीएमओ ने हरी झंडी दिखाकर करेंगे अभियान का शुभारंभ
- माइक्रो प्लान तैयार, गांव गांव चलेगा जागरूकता अभियान

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मच्छर जनित और जल जनित रोगों के रोकथाम के लिए संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ कल सीएमओं डॉं रामानुज कन्नौजिया वाहनों को हरी झंडी दिखाकर करेंगे। इसके लिए पंचायती राज विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग समेत अन्य विभागों ने माइक्रो प्लान तैयार कर लिया है। पिछले वर्ष जिन गांवों में डेंगू, जेई और एईएस के मरीज पाए गये थे, उन गांवों पर विशेष नजर रखी जाएगी।
कल से शुरू होने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान के लिए स्वास्थ्य विभाग और संबंधित विभागों ने माइक्रो प्लान तैयार कर लिया है। बारिश के सीजन में मच्छर जनित बीमारियों की संभावना अधिक होती है। पिछले वर्ष जनपद में 94 डेंगू के मरीज पाए गये थे और जनवरी से अब तक 14 एईएस के मरीज मिल चुके हैं। जिसके मद्देनजर पिछले वर्ष डेंगू, जेई और एईएस के मरीज जहां पाए गये थे वहां प्रचार प्रसार, सफाई आदि पर विशेष जोर होगा।
विज्ञापन

विकास खण्ड बेलहरकला, नाथनगर के महुली और नाथनगर, हैंसर बाजार, चपरापूर्वी, सांथा के लोहरसन, मेंहदावल, जमोहरा, अहिरौली, मिश्रौलिया पंडित और पौली के मौथी कला में पिछले वर्ष जेई व एईएस के मरीज पाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के तहत शहर और गांवों में संपर्क कर लोगों को जागरूक किया जाएगा। लोगों को बताया जाएगा कि वह टायर ट्यूब, पालीथीन आदि में पानी न इकट्ठा होने दे।

स्वास्थ्य विभाग की 20 टीम करेगी रोगों से बचाव
मच्छरजनित रोगों के रोकथाम के लिए स्वास्थय विभाग ने 20 टीम गठित की है। जिसमें डाक्टर, फार्मासिस्ट, पैरामेडिकल स्टाफ के अलावा अन्य कर्मचारी हैं। जिला अस्पताल, प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों को सर्तक रहने को कहा गया है। स्वास्थ्य केन्द्रों पर ओआरएस, ब्लचिंग पाउडर, पैरासिटामाॅल, आईडी फ्लूड, एंटी फंगल आदि दवाओं को पर्याप्त मात्रा में स्वास्थ्य केन्द्रों को उपलब्ध करा दी गई हैं।


रोगों से बचाव के उपाय
छत पर या घर के आसपास अनुपयोगी सामग्री में पानी न इकट्ठा होंने दें।
समय समय पर टीन, डब्बा, बाल्टी आदि का पानी खाली कर दें।
सप्ताह में एक बार अपने कूलर को सुखा कर पानी भरें।
घर व सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा इकट्ठा न होने दें।
डेंगू मच्छर दिन के समय काटता है, पूरी आस्तीन के कपड़े पहने।


जलजनित और मच्छरजनित रोगों के रोकथाम के लिए एक जुलाई से संचारी रोग नियंत्रण अभियान और 11 जुलाई से दस्तक अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। अभियान से जुड़े विभागों का माइक्रो प्लान तैयार है। कल से जगह-जगह बैनर और होर्डिंग लगाए जाएंगे। रोगों से जागरूकता के लिए हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया जाएगा। पिछली बार जिन गांवों में डेंगू और एईएस के मरीज पाए गए थे, उन गांवों पर विशेष नजर होगी।
- डॉ. रामानुज कन्नौजिया, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed