फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Common people suffering from power cuts, rising indignation

बिजली कटौती से आमजन बेहाल, बढ़ रहा आक्रोश

Sun, 11 Oct 2015 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो संतकबीरनगर Updated Sun, 11 Oct 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
सूखे की आशंका के बीच जिले में बिजली संकट से किसानों सहित
विज्ञापन
आमजन जीवन बेहाल हो गया है। बिजली की कटौती के कारण लोगों की दिनचर्या बिगड़ रही है।

बिजली कब आएंगी और कब जाएंगी यह किसी को पता नहीं रहता है। शेडयूल का कोई मतलब नहीं रह गया है। व्यापारी, छात्र, किसान,मजदूर,गृहिणी और नौकरी पेशे वाले लोग सभी परेशान हैं। अमर उजाला ने बिजली की समस्या पर कुछ लोगों से बातचीत की।

जय प्रकाश का कहना है कि बिजली के आने और जाने का कोई निश्चित समय नही है। रोस्टिग के बहाने कभी भी सप्लाई को बंद कर देते हैं। शेड्यूल का कोई मतलब नहीं रह गया है। बिजली हर घर की जरूरत है। बिजली की कम आपूर्ति से लोगों की दिनचर्या बिगड़ गई है।


   गुड्डू का कहना है कि बिजली की अनियमित कटौती से विद्यार्थियों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। विद्यालय से मिले होम वर्क को पूरा कर पाना संभव नही हैं । भीषण गर्मी में बिजली संकट से समस्या उत्पन्न हो गई है। यह सरकार की जिम्मेदारी है कि बिजली के आने जाने का समय निर्धारित हो। जनप्रतिनिधियों को भी पहल करनी चाहिए।
विज्ञापन



दिलीप कुमार का कहना है कि कम बारिश होने के कारण धान की फसल चौपट हो रही है। खेतों में पानी नजर नहीं आ रहा है। निजी साधन से सिंचाई महंगी पड़ रही है। धान की फसल बचाना मुश्किल हो रहा है। बिजली संकट के कारण गांवों में स्थित सरकारी नलकूप भी बंद पड़े है। धान की फसल सूखने के कगार पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed