{"_id":"69307892b940e65aa6027f5d","slug":"commendation-letter-to-blo-and-lekhpal-for-100-sir-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-142246-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: शत-प्रतिशत एसआईआर के लिए बीएलओ व लेखपाल को प्रशस्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: शत-प्रतिशत एसआईआर के लिए बीएलओ व लेखपाल को प्रशस्ति पत्र
Wed, 03 Dec 2025 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 03 Dec 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
मेंहदावल में बेहतर कार्य करने वाली बीएलओ को सम्मानित करते डीएम-स्रोत सूचना
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम का बुधवार को निरीक्षण किया। मेंहदावल क्षेत्र के बूथ संख्या 483 के की बीएलओ शशि प्रभा व लेखपाल आशुतोष कुमार को शत-प्रतिशत एसआईआर कार्य पूर्ण करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके साथ बूथ संख्या 480 व 481 का निरीक्षण किया, बताया गया कि बीएलओ अवकाश पर पाए गए हैं। ग्राम पंचायत सचिव ने बताया कि 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है। शेष कार्य जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा।
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम की अद्यतन स्थिति व प्रगति की जांच के क्रम में उतरावल ग्राम पंचायत के प्रधान से जानकारी मिली कि लगभग 400 ग्रामीणों से गणना प्रपत्र भरने के उपरांत बीएलओ को वापस नहीं किया है। डीएम ने एसडीएम को निर्देशित किया कि गणना प्रपत्र प्राप्त करवाकर बीएलओ एप पर डिजिटलाइज्ड कराया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बीएलओ सहित संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम में प्रगति लाते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्य करने व प्राप्त गणना फॉर्मों को शत-प्रतिशत बीएलओ एप पर डिजिटलाइज्ड करने के लिए निर्देशित किया।