{"_id":"6a931d2bd638f5e51408bedf","slug":"collision-between-two-bikes-two-injured-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-156352-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दो बाइकों की टक्कर, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दो बाइकों की टक्कर, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महुली। थाना क्षेत्र के महुली-बस्ती मार्ग पर शनिवार शाम करीब 5:00 बजे एक सड़क हादसा हो गया। पंजाब नेशनल बैंक के पास छितही गांव के सामने दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
तरयापार निवासी मनोज पांडेय पुत्र सुरेन्द्र पांडेय और छितही निवासी मोहम्मद उमर (50) पुत्र हस्मतुल्लाह अपनी-अपनी बाइक से आ रहे थे। पीएनबी के पास अचानक दोनों बाइकों की टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही महुली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर भिजवाया।
प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल संतकबीरनगर रेफर कर दिया है। पुलिस ने बाइकों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। संवाद