{"_id":"65cbb63f7d6e5b605c0cc1e2","slug":"collision-between-car-and-tempo-one-dead-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-109768-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कार व टेंपो की टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कार व टेंपो की टक्कर, एक की मौत
Wed, 14 Feb 2024 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 14 Feb 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
-कोतवाली क्षेत्र के मेंहदावल मार्ग पर बड़गो के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मेंहदावल मार्ग पर बड़गो के पास सोमवार की देर रात टेंपो व कार में टक्कर हो गई। जिससे कार में सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि देर रात कार व टेंपो में दुर्घटना की सूचना मिली। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। पुलिस टीम से मिली जानकारी के अनुसार टेंपो में सवार होकर कुछ लोग अनई जा रहे थे। जिसके बाद बड़गो के पास एक कार ने टेंपो में ठोकर मार दिया। जिससे टेंपों में सवार नीलम पत्नी हरिराम निवासी माधोपुर (उम्र- 46 वर्ष) व कोमल प्रसाद निवासी अनई (उम्र-45 वर्ष) घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान कोमल की मौत हो गई जबकि नीलम की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है। मृतक के बेटे प्रहलाद की तहरीर पर मामले में कार व चालक पर केस दर्ज किया गया है।