{"_id":"67782a62495e68963b081627","slug":"cold-people-seen-struggling-with-problems-less-crowd-at-public-places-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-126544-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड: परेशानियों से जूझते दिखे लोग, सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड: परेशानियों से जूझते दिखे लोग, सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ कम
Fri, 03 Jan 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 03 Jan 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
ठंड में जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या हुई कम।
संतकबीरनगर । ठंड के चलते जिले में सार्वजनिक स्थलों पर भी लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। जिला अस्पताल, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन व नगर पालिका परिषद में स्थित रैन बसेरों में लोग ठंड के चलते परेशानियों से जूझते दिखाई दिए।
जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीज कम दिखाई दिए। ठंड के चलते मरीज जिला अस्पताल नहीं आए थे। वहीं वार्डों में भी मरीजों की संख्या कम थी। उनके तीमारदार खाली बेड पर सोए दिखाई दिए। वही जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में के अस्थायी रैन बसेरे में ताला लगा दिखाई दिया। एमसीएच विंग के मरीजों के परिजन वार्ड के बाहर प्रतीक्षालय में बेंच पर शरण लिए थे। एक रैन बसेरा जो पुरुष विंग की तरफ है, उसमें केवल एक बेड ही खाली था।
-- -- -- -- --
रेलवे व बस स्टैंड पर लोगों को हुई परेशानी
रेलवे स्टेशनों व बस स्टैंड पर भी लोगों की भीड़ कम दिखी। जिनकी यात्रा आवश्यक थी, वही लोग यात्रा करने के लिए निकले। यात्री प्रतीक्षालय में भी जो लोग थे वह पूरी तरह से कंबल व गर्म कपड़ों से लैस थे। यात्री प्रतीक्षालय में स्थान कम होने के कारण शाम को लोग बाहर कंबल ओढ़कर बोरे पर बैठे दिखाई दिए। वहीं बस स्टैंड पर लोगों की संख्या काफी कम दिखी। जो लोग बस का इंतजार कर रहे थे वह बाहर खुले आसमान के नीचे या फिर दुकानों पर बैठे हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
नगर पालिका के रैन बसेरे में अव्यवस्था
बंजरिया में स्थित रैन बसेरे में एक आदमी दिखा। केयरटेकर ने बताया कि रात्रि में यहां पर सात लोग रुके हुए थे। वहां पर कंबल आदि की पर्याप्त व्यवस्था थी। डीएम के लगातार निरीक्षण करने के चलते वहां पर अव्यवस्था नहीं है। वहीं रेलवे स्टेशन के पास स्थित रैन बसेरे में भी पांच लोग रुके हुए थे। केयर टेकर का कहना था कि रात्रि होेने पर ही लोग यहां पर आते हैं। 50 लोगों के रुकने की पर्याप्त व्यवस्था है।