{"_id":"63adda317fb32550757747b4","slug":"cold-increased-with-melting-people-were-seen-trembling-khalilabad-news-gkp4625827174","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: गलन के साथ बढ़ी ठंड, कांपते दिखे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: गलन के साथ बढ़ी ठंड, कांपते दिखे लोग
विज्ञापन
ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गलन के साथ बढ़ी ठंड, कांपते दिखे लोग
न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का
शाम होते ही सड़कों पर पसर गया सन्नाटा
संतकबीरनगर। दो दिनों से चल रही सर्द हवाओं की वजह से ठंड के साथ गलन बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को दुकानें देर से खुलीं। रोजमर्रा की जरूरतों के लिए घर से निकले लोग ठंड से कांपते दिखे। लोग जहां अलाव दिखा, वहीं ठहर गए। शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।
दो दिनों से दोपहर बाद धूप तो निकल रही है, लेकिन पछुआ हवा के चलते ठंड में कमी नहीं हो रही है। झुग्गी झोपड़ी से लेकर गरीब तबके के लोग ठंड से ज्यादा परेशान हैं। इसके बावजूद ग्रामीण इलाकों के सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था नहीं है। सुबह सात बजे तक सड़कों पर इक्का-दुक्का वाहन दिखाई दिए। रेलवे स्टेशन तथा बस स्टाप सेंटर पर लोग कांपते नजर आए। पशु-पक्षी भी बेहाल नजर आए। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 18 तो न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा।
ठंड की मार सबसे ज्यादा मजदूरों पर पड़ रही है। सुबह आठ बजे आजाद चौक पर काम की तलाश में आए मजदूूर घंटों खड़े रहे। राम बचन, मनोज कुमार, सुरेंद्र कुमार आदि ने बताया कि काम की तलाश में आए थे, लेकिन काम नहीं मिला।
विज्ञापन
...
कोट
शहर में अलाव की व्यवस्था की गई है। जहां जरूरत महसूस की जाएगी, वहां भी अलाव जलवाए जाएंगे। रैन बसेरा सक्रिय कर दिए हैं।
-श्याम सुंदर वर्मा, चेयरमैन, नगर पालिका
...
कोट
ठंड से बचाव के लिए सतर्कता जरूरी है। इस मौसम में गर्म पानी का सेवन करें। नियमित रूप से व्यायाम करें। शरीर को ढक कर रखें। शरीर को गर्म रखने के लिए अधिक गरम कपड़े पहनें और स्वच्छता का ध्यान रखें। तेज गर्म पानी से स्नान करने से बचें।
डॉ. आरपी राय, जिला अस्पताल
...
एक सप्ताह का तापमान सेल्सियस में
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
29 दिसंबर 18 08
28 दिसंबर 21 08
27 दिसंबर 23 09
26 दिसंबर 25 09
25 दिसंबर 21 12
24 दिसंबर 26 12