{"_id":"68c06d8283b0b81b140a8322","slug":"cmo-inspecting-and-investigating-chc-mehdawal-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-138202-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 26 कर्मचारी हस्ताक्षर बनाकर लापता, अधीक्षक समेत 45 स्वास्थ्य कर्मी मिले अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 26 कर्मचारी हस्ताक्षर बनाकर लापता, अधीक्षक समेत 45 स्वास्थ्य कर्मी मिले अनुपस्थित
Tue, 09 Sep 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 09 Sep 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी मेंहदावल कानिरीक्षण व जांच करते सीएमओ
संतकबीरनगर। सीएमओ ने मंगलवार की सुबह नौ बजे सीएचसी मेंहदावल का निरीक्षण किया। यहां पर 26 कर्मचारी हस्ताक्षर बनाकर लापता थे, इसके साथ ही अधीक्षक भी मौके पर नहीं मिले, कुल 45 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिससे नाराज सीएमओ ने सभी का एक दिन का वेतन रोक दिया है। इसके साथ ही अधीक्षक समेत सभी से दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण तलब किया है। स्पष्टीकरण न मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है।
सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया सुबह 9.30 बजे सीएचसी मेंहदावल पहुंचे। जहां सीएचसी अधीक्षक डाॅ. इंद्रदेव गौरव, एनेस्थेटिस्ट डॉ. आलोक कुमार विश्वकर्मा, वार्ड बॉय मैनुद्दीन शेख और एक स्त्री रोग विशेषज्ञ तथा एलए ब्लड बैंक संविदा कर्मी विनोद कुमार अनुपस्थित मिले। इसके अलावा नियमित अधिकारी व कर्मचारियों में चीफ फार्मासिस्ट गिरजेश कुमार श्रीवास्तव, नेत्र परीक्षण अधिकारी त्रिभुवन प्रसाद, राकेश धर द्विवेदी प्रयोगशाला प्राविधिद्रा, मनोज कुमार श्रीवास्तव प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ, रेखा श्रीवास्तव वरिष्ठ सहायक, अनुपमा देवी उपचारिका, कमला देवी उपचारिका, सुनीता सहानी उपचारिका, पिकी सिंह उपचारिका, भीम ज्योति गार्ड आया, अर्जुन सिंह वार्ड ब्याय, वाजिद अली स्वीपर तथा संविदा कर्मचारी में चन्द्रशेखर स्टाफ नर्स पीकू, प्रियंका स्टाफ नर्स पीकू, संगिता स्टाफ नर्स पीकू, रीना पाठक स्टाफ नर्स, पूजा मिश्रा स्टाफ नर्स, संजय दत्त सिंघानियां स्टाफ नर्स, नीरज वर्मा स्टाफ नर्स, नेहा चौधरी स्टाफ नर्स, रामदरश आयुष फार्मासिस्ट, मुहम्मद परवेज अंसारी एसटीएलएस, माधुरी स्टाफ नर्स, सतीश कुमार एसटीएस, अतीकुर्रहमान बीएएम, दुर्गेश कुमार त्रिपाठी बीपीएम, सुनील कुमार मौर्या बीसीपीएम, ध्रुव सिंह डीईओ, जरनिगार खान काउन्सलर, डाॅ. माधुरी गुप्ता एमओ, डाॅ. मनोज कुमार वरूण एमओ, रूबीना बानो स्टाफ नर्स, अखिलेश कुमार एलटी ब्लड बैंक, डाॅ. रूपम मिश्रा स्त्री रोग विशेषज्ञ, डाॅ. रामसमुझ चिकित्स्क, मनोरमा सिंह काउन्सलर, डाॅ. अनिल कुमार एमओ, डाॅ. निकिता पाण्डेय एमओ का वहां स्थित उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर तो मिला लेकिन ये लोग मौके पर नहीं मिले।
वहीं अस्पताल में तैनात डाॅ. रंजीत कुमार अग्रहरी का आकस्मिक अवकाश बिना स्वीकृति के था। डाॅ. आशुतोष कुमार अग्रवाल के आकस्मिक अवकाश का कोई प्रार्थना पत्र नहीं मिला। जिसके चलते सीएमओ ने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोक दिया है। उन्होंने अधीक्षक को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि उनका प्रशासनिक नियंत्रण बेहद कमजोर है। उन्होंने अधीक्षक को दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। साथ ही संतोषजनक जवाब न मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
कोट
सीएचसी मेंहदावल का निरीक्षण किया गया है। वहां पर काफी अनियमितता मिली है। कर्मचारी समय से अस्पताल नहीं आ रहे हैं। अधीक्षक का कोई नियंत्रण कर्मचारियों पर नहीं है। दो दिन में स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. रामानुज कन्नौजिया, सीएमओ