फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   cm survey in flooded area

मुख्यमंत्री ने किया बाढ़ क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण

Fri, 23 Sep 2022 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
cm survey in flooded area
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्र संतकबीरनगर का हवाई सर्वेक्षण किया। - फोटो : GORAKHPUR CITY
मुख्यमंत्री ने किया बाढ़ क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण
विज्ञापन

- एमबीडी बांध पर मौजूद रहे अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को धनघटा तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव का हवाई सर्वेक्षण किया। मुख्यमंत्री के हवाई सर्वेक्षण को देखते हुए जिले के अधिकारी एमबीडी बांध पर मौजूद रहे।
धनघटा तहसील के एमबीडी बांध और घाघरा नदी के बीच स्थित 22 गांव बाढ़ से प्रभावित है। साथ ही सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न होकर नष्ट हो रही है। इसी के साथ घाघरा नदी कटान करके गायघाट दक्षिणी के 34 परिवारों को बेघर करने के बाद बिडहर घाट पर स्थित राम जानकी मंदिर को खतरा उत्पन्न कर दी है।
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित गांव के लोगों को राहत दिलाने और कटान को रोके जाने की प्रबंध किए जाने की मांग यहां के जनप्रतिनिधि लंबे समय से करते चले आ रहे थे। इसी क्रम में हिंदू जागरण मंच के गोरक्ष प्रांत अध्यक्ष राकेश पाठक दो दिन पहले जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से मिलकर यहा की समस्याओं से उनको अवगत कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को मुख्यमंत्री द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किए जाने की जानकारी होने पर बाढ़ प्रभावित गांव के लोग राहत महसूस किए। गायघाट दक्षिणी के प्रधान बालेंद्र उर्फ पप्पू, लालचंद, चपरा पूर्वी के प्रधान हरिराम यादव, आगापुर गुलरिहा के प्रधान प्रतिनिधि हरेंद्र कुमार, तुरकौलिया नायक के प्रधान वीरेंद्र यादव आदि का कहना है कि घाघरा नदी की कटान और बाढ़ के कारण एमबीडी बांध के दक्षिण बसे गांव गायघाट दक्षिणी, खाले पुरवा, आगापुर गुलरिहा, सियर कला, दौलतपुर, कंचनपुर, गुनवतिया समेत 22 गांव के लोग बरसों से प्रतिवर्ष उजड़ते और बसते हैं।

हजारों बीघा खेती योग्य भूमि नदी में समाहित हो जाने के कारण तमाम लोग भूमि हीन हो गए हैं। एमबीडी बांध पर एसडीएम डॉ. रविंद्र कुमार, तहसीलदार रत्नेश तिवारी, सीओ रामप्रकाश, थानाध्यक्ष केडी सिंह, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अजय कुमार, सहायक अभियंता सतीश चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed