{"_id":"63e927e405a86124ba0916d6","slug":"cm-aarogya-mela-khalilabad-news-c-7-1-51534-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत कबीर नगर: उल्टी, दस्त और बुखार के अधिक मरीज पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत कबीर नगर: उल्टी, दस्त और बुखार के अधिक मरीज पहुंचे
Sun, 12 Feb 2023 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 12 Feb 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र साड़े कला पर आयोजित मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले में इलाज कराने पहुंचे मर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- जिले की 22 स्वास्थ्य इकाइयों पर आयोजित हुआ मुख्यमंत्री आरोग्य मेला
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के 22 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें उल्टी दस्त, बुखार, वीपी, शुगर के मरीज अधिक पहुंचे थे। इनकी नि:शुल्क जांच की गई और उन्हें दवाइयां भी दी गईं। 16 लोग बुखार से पीड़ित मिले। कोविड हेल्प डेस्क में कुल 877 लोग आए जिनमें से 76 की आरटीपीसीआर जांच की गई।
अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि जिले के 22 स्वास्थ्य इकाइयों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया। गोल्डन कार्ड बनवाने, गर्भावस्था एवं प्रसवकालीन परामर्श, पूर्ण टीकाकरण एवं परिवार नियोजन संबंधी साधनों एवं परामर्श की व्यवस्था रही।
इसके साथ ही संस्थागत प्रसव संबंधी जागरूकता, जन्म पंजीकरण परामर्श, नवजात शिशु स्वास्थ्य सुरक्षा परामर्श एवं सेवाएं, बच्चों में डायरिया एवं निमोनिया की रोकथाम के साथ ही टीबी, मलेरिया, डेंगू, फाइलेरिया, कुष्ठ आदि बीमारियों की जानकारी, जांच एवं उपचार की नि:शुल्क सेवाएं दी गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मेले सबसे ज्यादा बुखार, बीपी, शुगर, पेट दर्द, खांसी आदि के मरीज आए। कुल 1,025 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ है। जिसमे 386 पुरूष, 465 महिला और 174 बच्चे शामिल हैं। इन मरीजों में 16 लोग बुखार से पीड़ित मिले हैं। इन सभी को ब्लड जांच के लिए संबंधित अस्पतालों पर बुलाया गया है।