फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Cloudy amidst fog, melting increasing, travel difficult due to reduced visibility

Sant Kabir Nagar News: कोहरे के बीच बदली, बढ़ रही गलन, दृश्यता घटने से सफर मुश्किल

Sun, 05 Jan 2025 10:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 05 Jan 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Cloudy amidst fog, melting increasing, travel difficult due to reduced visibility
संतकबीरनगर। मौसम में एक बार फिर बदलाव हुआ है। रविवार को घना कोहरा छाया रहा और दृश्यता 50 मीटर रही। इसके चलते वाहनों की रफ्तार थम गई। दोपहर तक बादल छाए रहने से गलन बढ़ गई है। छुट्टी का दिन होने के चलते अधिकतर लोग घरों में ही रहे। दोपहर बाद धूप निकली तो लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन

मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय काफी घना कोहरा छाया रहा। हाईवे से लेकर विभिन्न मार्गों पर वाहनों की रफ्तार काफी धीमी हो गई है।
विज्ञापन

रविवार को छुट्टी होने के चलते अधिकतर लोग घरों में रहने को मजबूर हो गए। जो लोग रोजमर्रा की जरूरतों के लिए बाहर निकले वे जहां अलाव जलता देखे वहीं ठहर गए और ठंड से बचने का प्रयास करते नजर आए। बरदहिया बाजार में ऊनी कपड़े की मंडी में ग्राहकों की भीड़ दिखी। लोग ऊनी कपड़े की खरीदारी करते दिखे। बरदहिया बाजार में मिले राकेश कुमार, प्रदीप चंद्र आदि ने बताया कि बरदहिया बाजार में जरूरत के मुताबिक सस्ते दर पर ऊनी कपड़े मिल जा रहे हैं। इसमें जैकेट, स्वेटर, साल, ऊनी टोपी आदि की बिक्री हो रही है। नगर पालिका प्रशासन ने शहर के प्रमुख चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की है। साथ ही रैन बसेरा भी सक्रिय है। ईओ अवधेश कुमार ने कहा कि जहां पर अलाव की और जरूरत पड़ेगी वहां जलवाने की व्यवस्था की जाएगी। वहीं ठंड से दिहाड़ी मजदूरों की मुश्किलें बढ़ गई है।ो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed