फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Clearing of shrubs along highways and repairing railroad tracks

Sant Kabir Nagar News: हाईवे के किनारे झाड़ियों की सफाई व पटरी की कराएं मरम्मत

Wed, 01 Jul 2026 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 01 Jul 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Clearing of shrubs along highways and repairing railroad tracks

विज्ञापन


संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें सड़क सुरक्षा समिति की विगत बैठकों में दिए गए निर्देशों की विभिन्न विभागों द्वारा अनुपालन आख्या एवं कृत कार्रवाई की समीक्षा की गई।
डीएम ने एनएचएआई मार्ग के किनारे झाड़ियों की साफ-सफाई, पटरी मरम्मत, नाली मरम्मत एवं अवैध कट्स आदि के संबंध में कदम उठाने के लिए निर्देशित किया। मार्ग दुर्घटना आदि की स्थिति में एंबुलेंस एवं क्रेन की उपलब्धता के लिए डीएम ने एनएचएआई प्रतिनिधि को क्रेन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस को निर्देश दिए कि सड़कों पर गलत साइड एवं नो-पार्किंग में खड़े वाहनों की नियमित तौर पर जांच कर चालान किया जाए तथा चालान किए गए वाहनों की संख्या को भी दर्शाया जाए। उन्होंने परिवहन एवं संबंधित पुलिस अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद में अभियान चलाकर माल वाहक गाड़ियों के पीछे विशेष तौर पर ट्रैक्टर-ट्राॅली के पीछे रिफ्लेक्टर रेडियम पट्टी लगाई जाए, जिससे दुर्घटना होने की संभावनाओं से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने निर्देशित किया कि जनपद के मुख्य चौराहों पर यातायात की समुचित व्यवस्था के लिए ट्रैफिक लाइट की व्यवस्था कराई जाए तथा सुरक्षा की दृष्टि से संबंधित संकेतकों को भी स्पष्ट रूप से दर्शाया जाए।
डीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक ब्लैक स्पॉट पर टेबल टॉप रंबल स्ट्रिप बनाई जाए एवं सीट बेल्ट व हेलमेट का पालन करने के लिए प्रचार-प्रसार किया जाए। सीट बेल्ट व हेलमेट का प्रयोग न करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई एवं चालान भी किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त विभाग सड़क सुरक्षा संबंधित नियमों का पालन करने के दृष्टिगत आम नागरिकों को प्रचार-प्रसार के विभिन्न माध्यमों से जागरूक करें।
डीएम ने परिवहन विभाग को निर्देशित किया की जनपद के समस्त स्कूली वाहनों का शत प्रतिशत सत्यापन किया जाए। वाहनों की परमिट एवं फिटनेस की जांच एक निश्चित समय अंतराल पर की जाती रहे और समस्त अनफिट वाहनों का चालान कर बंद कराया जाए। उन्होंने कहा कि इसको गंभीरता से लिया जाए, किसी भी विद्यालय में एक भी अनफिट वाहन नहीं चलने चाहिए। उन्होंने कहा कि जनपद में चल रहे 15 वर्ष से पुराने वाहनों का चिह्नीकरण करते हुए उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

इस दौरान अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग आरके पांडेय, एआरटीओ प्रियंवदा सिंह, सहायक अभियंता लोक निर्माण विमल कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका खलीलाबाद अवधेश भारती आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed