लक्ष्मीपुर। बौद्ध कालीन स्थल बनर्सिया कला देवदह मे उत्खनन के सातवें दिन बुधवार को दो हजार वर्ष पहले के मिट्टी के खिलौने, पशुओं की मूर्ति, बर्तन मिले। सभी मृदभांड खंडित अवस्था में हैं। यह दो हजार वर्ष पहले की सभ्यता की बताई जा रही है। कुछ दिन और उत्खनन जारी रहा तो यहां 2500 वर्ष पहले की भी सभ्यता मिलने की प्रबल संभावना है।
क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डॉ. मनोज यादव ने बताया कि टीम नियमित खुदाई चल रही है। मिट्टी के खिलौने, पशुओं की मूर्ति, कड़ाही, कोसा, परई, बट्टा, सुराही व कुछ खंडित मूर्तियां मिली हैं। सभी की साफ-सफाई कर सुरक्षित रखा जा रहा है। इस दौरान डॉ. मनोज कुमार यादव, सूरज यादव, जितेंद्र राव, लक्ष्मीपटेल, प्रहलाद गौतम, ओमप्रकाश, प्रभुदायल आदि मौजूद रहे। संवाद