{"_id":"6aa6ef4d4975dcd68e054754","slug":"clash-among-patidars-over-a-pathway-dispute-fir-registered-against-three-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-157220-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: रास्ते के विवाद में पटीदारों में मारपीट, तीन पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: रास्ते के विवाद में पटीदारों में मारपीट, तीन पर प्राथमिकी
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के गजपुर गांव में रास्ते के विवाद को लेकर पट्टीदारों के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि तीन लोगों ने एक व्यक्ति को गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। बचाने पहुंची उसकी पत्नी और बेटे के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गजपुर निवासी रामगोपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 12 सितंबर को रास्ते को लेकर उसका पट्टीदार रामकृपाल सिंह से विवाद हो गया। आरोप है कि रामकृपाल सिंह, उसके बेटे सुधीर सिंह और सत्यशरण सिंह उर्फ मन ने रामगोपाल के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
शोर सुनकर रामगोपाल की पत्नी वसंती देवी और बेटा मौके पर पहुंचे और उसे बचाने का प्रयास किया। आरोप है कि इस दौरान हमलावरों ने दोनों के साथ भी मारपीट कर दी, जिससे उन्हें चोटें आईं। पीड़ित ने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। घायलों की चोटों के संबंध में आवश्यक कार्रवाई भी की जा रही है।