फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   civil bar association related news

सिविल बार चुनाव : अध्यक्ष पद पर दो उम्मीदवारों में सीधी लड़ाई

Wed, 02 Nov 2022 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
civil bar association related news
सिविल बार चुनाव : अध्यक्ष पद पर दो उम्मीदवारों में सीधी लड़ाई
विज्ञापन

- महामंत्री पद के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में
- दस नवंबर को मतदान और इसी दिन घोषित होगा परिणाम
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव में बुधवार को किसी भी उम्मीदवार ने पर्चा वापस नहीं लिया। यहां अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के लिए कुल नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। अध्यक्ष पद पर सीधी लड़ाई है। दस नवंबर को होने वाले मतदान के लिए उम्मीदवारों ने प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है।
एल्डर्स कमेटी सहायक अखिलेश्वर राय ने बताया कि बुधवार को नाम वापसी थी, लेकिन किसी भी प्रत्याशी ने पर्चा वापस नहीं लिया है। अध्यक्ष पद के लिए महीप बहादुर पाल और सुभाष चंद्र श्रीवास्तव के बीच सीधी टक्कर है। जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए संजीव कुमार व कृष्ण चंद्र पांडेय, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए कृष्ण कुमार श्रीवास्तव व राजेश कुमार मिश्र के बीच लड़ाई है।
विज्ञापन

महामंत्री पद के लिए चतुर जी शुक्ल, अजय सिंह, सुरेंद्र कुमार दुबे मैदान में हैं। जबकि उपाध्यक्ष दो पद के अनिल कुमार गौतम, संतोष राय, संयुक्त मंत्री प्रशासन पद के लिए राजेश कुमार मिश्र, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद के लिए जितेंद्र कुमार, संयुक्त मंत्री प्रसार पद के लिए अवधेश कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष पद के लिए अनिल कुमार दुबे का निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। उन्होंने बताया कि दस नवंबर को सुबह साढ़े आठ बजे से दो बजे तक मतदान होगा। जबकि तीन बजे से मतगणना होगी और परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed