फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   City's cleanliness system affected due to lack of electricity at night

Sant Kabir Nagar News: रात में बिजली न रहने से शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित

Sun, 18 Feb 2024 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 18 Feb 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
City's cleanliness system affected due to lack of electricity at night
- शहर के टाउन वन की सड़कों पर छाया रहा अंधेरा
विज्ञापन

- एक्सईएन का फोन बंद रहा, एसडीओ प्रथम ने फोन नहीं उठाया
- गोलाबाजार से सरैया तक मुख्य मार्ग पर नहीं जलीं लाइटें
- रात दस बजे के बाद ठप हुई बिजली एक बजे बहाल की गई
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर में शुक्रवार देर रात बिजली कट गई। लगभग तीन घंटे तक बिजली नहीं आई। जिसकी वजह रात में सड़कों पर काम कर रहे सफाईकर्मियों का काम प्रभावित हुआ। रात 10 बजे के बाद बिजली गुल हुई तो एक बजे के बहाल की गई। इसके बाद नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों ने काम शुरू किया। इनमें कई महिला सफाईकर्मी भी होती हैं।
बिजली निगम के अधिकारियों को शहर को 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने का दावा खोखला साबित हो रहा है। आए दिन बिजली कटौती पर जिम्मेदार अधिकारी लगाम लगाने में नाकाम हैं। वर्तमान मौसम में जो बिजली का हाल बन रहा है वह तापमान बढ़ने के बाद विकराल रूप दिखाएगा। पिछले कुछ दिनों से सुबह के समय लगातार बिजली कटौती होती रही। जिससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई।
विज्ञापन

वहीं रात के समय शहर के सड़कों की सफाई करने का काम नगरपालिका के सफाईकर्मियों पर होता है। जिनके लिए रात के अंधेरे में सफाई करना किसी भी चुनौती से कम नहीं होता है। शुक्रवार रात 10 बजे के बाद शहर के टाउन वन में बिजली आपूर्ति ठप हो गया। इसके बाद गोलाबाजार से लेकर सरैया तक मुख्य मार्ग पर अंधेरे छा गया। सूचना के बाद पहुंचे संविदा कर्मियों को फाल्ट तलाशने में काफी समय लग गया। एक-एक सेक्शन को खोलकर लाइन में आई खराबी को खोजा गया। जिसके बाद आपूर्ति बहाल हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात के समय नहीं उठता बिजली निगम के अधिकारियों के फोन
रात के समय बिजली की समस्या होने पर अक्सर स्थानीय अधिकारियों का फोन नहीं उठता है। जबकि उच्चाधिकारियों के फोन करने पर बिजली निगम के जिम्मेदार जागते हैं। रात में बिजली कटने के बाद ऐसा ही वाकया सामने आया। बिजली कटने के बाद स्थानीय लोग फोन मिलाते रहे। एक्सईएन का फोन बंद रहा, वही एसडीओ प्रथम ने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा। इसके बाद मामला अधीक्षण अभियंता और फिर मुख्य अभियंता के समक्ष पहुंचा। करीब रात 11 बजे के बाद संविदाकर्मी शहर के बैंक चौराहा स्थित एलटी पर पहुंचकर फाल्ट तलाशने का काम शुरू किए।

सड़क साफ कर रहे सफाईकर्मी दहशत में रहे
शशुक्रवार रात बिजली कटने के बाद शहर के मुख्य मार्ग पर अंधेरा छा गया। इसके बाद सफाई व्यवस्था संभाल रहे सफाई दूतों का काम ठप हो गया। उस समय कई महिला सफाईकर्मी काम रोककर एक जगह एकत्रित हो गए। सफाईकर्मी विंदू कुमार, प्रेमा, धनई, मंजू आदि ने बताया कि रात के समय बिजली कटने के बाद उनका काम प्रभावित होता है। रात में दस बजे के बाद ही शहर की दुकान बंद होने के बाद सफाई का काम शुरू हो पाता है। रात के समय में बिजली गुल होने के बाद महिला सफाईकर्मी किसी अनहोनी की आशंका से डरी रहती हैं। इससे बचने के लिए समूह में एकत्रित होकर कार्य करती हैं। बिजली आने के बाद ही सफाई का कार्य शुरू हो पाता है।


खलीलाबाद शहर के टाउन वन में रात के समय बिजली में फाल्ट आने के वजह से समस्या पैदा हुई थी। कर्मचारियों को रात के समय ही बुलवाकर फाल्ट ठीक कराकर आपूर्ति बहाल की गई। एक्सईएन अवकाश पर चल रहे हैं। अन्य जिम्मेदारों का फोन न उठना गंभीर विषय है। मामले में जवाब मांगा जाएगा।
- रमेश कुमार, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed