फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   city rammay

Sant Kabir Nagar News: राममय हुआ शहर, 22 जनवरी को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी

Fri, 19 Jan 2024 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 19 Jan 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
city rammay
भगवारंग में सजाया गया समय माता मंदिर।संवाद
विभिन्न संगठनों के जरिए आयोजित होंगे कार्यक्रम
विज्ञापन

नौ ब्लॉकों के मंदिरों में शुरू हुआ पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर जिले में भी तैयारी शुरू हो गई हैं। लोग इसे ऐतिहासिक बनाने में जुटे हैं। विभिन्न संगठन इसे यादगार बनाना चाहते हैं। इसके साथ ही जिले के नौ ब्लॉकों में स्थित मंदिरों में पूजा-पाठ के साथ ही भजन-कीर्तन शुरू हो गया है।
अयोध्या में भगवान राम के मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम तय है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश-विदेश से भी लोग आ रहे हैं। इसको लेकर हर जिले में अलग-अलग तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन

खलीलाबाद के समय माता मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, वनदेवी मंदिर समेत अन्य मंदिरों में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसके साथ ही शहर में जगह-जगह भगवा झंडे की दुकानें लग गई हैं। जहां पर लोग इसकी खरीदारी कर रहे हैं। इसके साथ ही समय माता मंदिर के बाहर भगवा रंग की सजावट की गई है। इसके साथ ही लोग घरों की भी भगवा झंडे से सजावट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय माता मंदिर में होगी महाआरती
श्री समय माता मंदिर में श्री रामलला विग्रह प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के निमित्त पूरे दिन भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया है। भक्तों को लाइव दर्शन कराने के लिए एलईडी की व्यवस्था की गई है। मंदिर की साज-सज्जा और रोशनी का प्रबंध विशेष त्योहार और अवसरों की तर्ज पर किया जाएगा। सायंकाल छह बजे मंदिर की दैनिक आरती के साथ काशी के विद्वान आचार्यों द्वारा भव्य महा आरती सनातनी वेश-भूषा में की जाएगी। महा प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

-अमरनाथ रूंगटा, अध्यक्ष समय माता ट्रस्ट

सुंदर कांड पाठ का होगा आयोजन
22 जनवरी के दिन को ऐतिहासिक बनाया जाना है। उस दिन में मुखलिसपुर चौराहे पर सुंदर कांड पाठ के साथ ही भजन-कीर्तन होगा। इसके साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। यही नहीं, शाम को चार बजे से एलईडी के जरिए कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया जाएगा। ताकि लोग रामलला के दर्शन कर सकें। -महेश जायसवाल, संयोजक, अंडरपास संघर्ष मोर्चा

गांव को सजाया जाएगा
धनघटा क्षेत्र के खाजों गांव में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर विशेष आयोजन किया गया है। इसमें अखंड रामचरित मानस पाठ, भजन-कीर्तन के साथ ही विशाल भंडारा हाेगा। इसके साथ ही पूरे गांव को सजाया जाएगा। लोगों के घरों में दीपोत्सव कराया जाएगा। लोगों के लिए यह पल यादगार होगा।
-राजन राय, कार्यक्रम आयोजक

दीप प्रज्ज्वलित कर उत्सव मनाया जाएगा
22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बरतानिया मोहल्ले में स्थित हनुमान मंदिर पर अखंड रामचरित मानस का आयोजन किया गया है। पूर्णाहुति 23 जनवरी को होसी। इसी दिन मंदिर में भंडारे का आयोजन भी किया गया है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारी चल रही है। 22 जनवरी को मोहल्ले के प्रत्येक घरों में दीप प्रज्ज्वलित कर उत्सव मनाने के साथ ही मंदिरों में भी प्रकाश व्यवस्था की जाएगी।
-अवनींद्र जायसवाल, आयोजक

मंदिरों में भजन-कीर्तन का कार्यक्रम हुआ
संतकबीरनगर। जिले के नौ ब्लॉकों में स्थित मंदिरों में बृहस्पतिवार को भजन-कीर्तन व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। यह कार्यक्रम प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में की गई।
22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर रामोत्सव के पांचवें दिन जिले के समस्त प्रमुख राम मंदिर, हनुमान मंदिर, शिव मंदिर, दुर्गा मंदिर, वाल्मीकि मंदिरों आदि में रामकथा, रामचरित मानस पाठ, भजन-कीर्तन आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए।


डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि 22 जनवरी को सभी मंदिरों में दीपोत्सव कार्यक्रम के अलावा समस्त कार्यालयों में भव्य सजावट, प्रकाश व्यवस्था भी कराई जाएगी। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सीडीओ और एडीएम को नोडल बनाया गया है। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण, सुरक्षा के लिए तहसील एवं ब्लॉक वार समिति का गठन किया गया है।


आरएसएस की ओर से टुंगपार में हुई आरती
संतकबीरनगर। 22 जनवरी को रामलला की होने वाले प्राण प्रतिष्ठा में आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने जानजागरण के क्रम में तामेश्वर नाथ खंड की कटका मंडल के टुंगपार में विशाल आरती का आयोजन किया। इसमें काफी संख्या में आम लोगों की उपस्थिति रही। आरती के समापन पर जिला प्रचारक राजीव नयन ने कहा कि 20 जनवरी को खलीलाबाद जिला मुख्यालय पर स्थित समय माता मंदिर के स्थान से प्रभु श्री राम की झांकी निकाली जाएगी। इसमें 2000 बालक स्वरूप राम के दर्शन होंगे। यह झांकी समय माता मंदिर से निकलकर वापस जूनियर हाईस्कूल होते हुए समय माता स्थान पर ही समाप्त होगी। उन्होंने आम जन मानस को इस झांकी में सम्मिलित होने का आग्रह किया है।


भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलाए दीप
संतकबीरनगर। भारतीय जनता पार्टी के जरिए चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत बृहस्पतिवार को गोरखल काली मंदिर की सफाई की गई और दीप जलाकर काली माता का सभी ने आशीर्वाद लिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने काली मैया की जय, दुर्गा माता की जय जयकार की । नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। केंद्र सरकार की नीतियां जन जन तक पहुंच रही है और पूरा देश राम नाम का जाप कर रहा है। सभी मंदिरों की सफाई और पूजा-पाठ का आयोजन हो रहा है। इसे पूरा नगर ही नहीं पूरा देश राममय हो गया है। सफाई अभियान में नगर महामंत्री विष्णु मिश्रा, कन्हैया वर्मा, कमलेश जायसवाल, विनोद अग्रहरी, धर्मेंद्र वर्मा, मंगलम यादव, आदर्श श्रीवास्तव, मनमोहन मौर्य, सोनू जायसवाल, विजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed