{"_id":"614b65d38ebc3e09f0590aeb","slug":"choupal-khalilabad-news-gkp4102049174","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची शराब के धंधे पर रोक लगाई जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्ची शराब के धंधे पर रोक लगाई जाए
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। जिले के पांच थानों पर पुलिस अधिकारियों ने बुधवार रात में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी। एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने बेलहर थाने में और एएसपी संतोष कुमार सिंह ने कोतवाली परिसर में लगे चौपाल में लोगों की समस्याएं सुनीं। बेलहर में लोगों ने कच्ची शराब के धंधे को बंद कराने का मुद्दा उठाया।
बेलहर प्रतिनिधि के अनुसार एसपी डॉक्टर कौस्तुभ शाम पांच बजे थाने पर पहुंचे और चौपाल लगाकर देर रात तक लोगों की समस्याएं सुनी। चौपाल में आए प्रधानों और गणमान्य लोगों ने कच्ची शराब के धंधे पर रोक लगाए जाने की मांग की। इसके साथ ही क्षेत्र में पुलिस की गश्त बढ़ाए जाने की जरूरत जताई। एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने लोगों को आश्वासन दिया। एसपी ने चौकीदारों को सूचनाएं पुलिस तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। एसओ को निर्देश दिया कि सूचना देने वालों का नाम पता गुप्त रखा जाए। एसपी बेलहर थाने पर रात्रि विश्राम करेंगे और क्षेत्र का भ्रमण भी करेंगे। इसी तरह एएसपी संतोष कुमार सिंह ने कोतवाली में चौपाल लगाया। लोगों ने यहां भी पुलिस की गश्त बढ़ाने की मांग की। कुछ चौकीदारों ने साइकिल नहीं मिलने की समस्या बताई। एएसपी ने बजट मिलने पर साइकिल उपलब्ध कराए जाने का भरोसा दिया। एएसपी ने क्षेत्र के लोगों से समस्याएं जानी और अपने सुझाव दिया। इस दौरान एसएसआई राकेश कुमार मिश्र, चौकी इंचार्ज गोला अनिरूद्घ सिंह आदि उपस्थित रहे। इसी तरह बखिरा,दुधारा और धनघटा थाने पर भी चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी गईं।