फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   chori in jewelary shop

ग्राहक बनकर आए और आभूषण की दुकान से गहने ले उड़े उचक्के

Mon, 15 Feb 2021 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
chori in jewelary shop
महुली में टप्पेबाजों द्वारा उड़ाये गये जेवर की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसपी। - फोटो : KHALILABAD
ग्राहक बनकर आए और आभूषण की दुकान से गहने ले उड़े उचक्के
विज्ञापन

- सीसीटीवी फुटेज के सहारे जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली कस्बे में संचालित आभूषण की दुकान में सोमवार को दो उचक्के ग्राहक बनकर आए और गहने लेकर भाग गए। दुकानदार गहने की कीमत लगभग साढ़े नौ लाख रुपये बता रहा है।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे उचक्कों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। मामले की सूचना पर एसपी और सीओ ने भी घटना स्थल पर पहुंच कर जानकारी जुटाई।
आजमगढ़ जिले के महराजगंज क्षेत्र के भीलमपुर निवासी कैस अहमदक की महुली कस्बे में आभूषण की दुकान है। सोमवार को ग्राहक बन कर पहले एक उचक्का दुकान पर पहुंचा और ताबीज दिखाने की बात की। कुछ देर बाद ओम का लॉकेट दिखाने की मांग की। दुकानदार ने सोने के लॉकेट का डिब्बा खोलकर दिखाना शुरू किया। उसी दौरान दूसरा उचक्का भी पहुंच गया। दोनों उचक्के जेवरात देखने लगे। इसी बीच दोनों ने चुपके से जेवरात से भरा एक डिब्बा जेब में रख लिया। उसके बाद जेवर पसंद नहीं आने की बात कह रह दुकान से जाने लगे। दुकानदार जब जेवरात के डिब्बों की गिनती किया तो एक डिब्बा कम मिला। शोर मचाते हुए दुकान के बाहर भागा लेकिन तब तक दोनों काले रंग की पल्सर बाइक से बस्ती की तरफ भाग निकले। दुकानदार ने बताया कि डिब्बे में 206 ग्राम सोने के जेवरात थे। जिसकी कीमत लगभग नौ लाख 47 हजार रुपये है। भागने के दौरान एक युवक का पीले रंग का जूता भी दुकान के बाहर छूट गया। सूचना पर एसओ प्रदीप कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। एसओ ने बस्ती पुलिस को भी घटना की सूचना दी। बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पुलिस ने खंगाली। जिसमें बाइक से भागते दोनों उचक्के नजर आए। बाद में एसपी डॉक्टर कौस्तुभ और सीओ अंबरीष भदौरिया ने भी पहुंच कर घटना की जानकारी जुटाई। एसपी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उचक्के पकड़ लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed