{"_id":"5eb178758ebc3e90885565bb","slug":"chori-in-bakhira-market-khalilabad-news-gkp350210710","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफा व जूते की दुकान में चोरी, सीसीटीवी से चोरों की शिनाख्त में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्राफा व जूते की दुकान में चोरी, सीसीटीवी से चोरों की शिनाख्त में जुटी पुलिस
विज्ञापन
नगर पंचायत बखिरा के राजा मार्केट स्थित एक सर्राफा दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने चोरी की।
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्राफा व जूते की दुकान में चोरी, सीसीटीवी से चोरों की शिनाख्त में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
बखिरा। सोमवार की रात चोर बखिरा में सर्राफा व जूते-चप्पल की दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुस गए। चोर सर्राफा की दुकान से चांदी के कीमती जेवरात और दूसरी दुकान से कई जोड़ी जूते-चप्पल चुरा ले गए। लॉकडाउन के बीच एक ही रात दो दुकानों में हुई चोरी की घटना से लोग सहम गए। सूचना पर मंगलवार को पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस सीसीटीवी के जरिए चोरों की शिनाख्त करने की कोशिश शुरू कर दी है।
चौकी इंचार्ज मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कस्बे के राजा मार्केट में स्थित गोविंद तिवारी की सर्राफा की दुकान है। वह इन दिनों अतरी स्थित अपने गांव में ही रह रहे हैं। लॉकडाउन की वजह से पूरा बाजार बंद होने से सन्नाटे का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों ने सोमवार की रात को गोविंद तिवारी की सर्राफा की दुकान का ताला तोड़कर तिजोरी में रखा हुआ चांदी के कुछ जेवरात सामान चुरा ले गए। दुकान का सामान भी बिखरा हुआ था। जबकि उसी रात चोरो ने लेडुआ-महुआ स्थित कृष्ण गोपाल कसेरा की जूते-चप्पल की दुकान का ताला तोड़कर दुकान से कई जोड़ी जूता, चप्पल व बच्चों के कुछ कपड़ों को चुरा ले गए। दुकान से 100 मीटर दूरी पर टूटा बॉक्स मिला, जिसमे कुछ सिक्के पड़े हुए थे। प्रभारी एसओ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे के आधार पर चोरों की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। तहरीर मिल गई है। शीघ्र ही चोरी का पर्दाफाश किया जाएगा।