{"_id":"664e2ee5083a7ab8a3069004","slug":"childrens-health-will-be-better-yoga-and-meditation-will-be-done-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-114890-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बच्चों की सेहत रहेगी बेहतर, कराया जाएगा योग-ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बच्चों की सेहत रहेगी बेहतर, कराया जाएगा योग-ध्यान
Wed, 22 May 2024 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 22 May 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। छात्र-छात्राओं को शारीरिक, मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए अब ध्यान कराया जाएगा। इससे छात्रों में तनाव कम होने के साथ कक्षा में पढ़ाई गई जानकारी को याद रखने में मदद मिलेगी। शासन के निर्देश पर जिले के विद्यालयों में इसे ध्यान व मेडिटेशन की कक्षा संचालित करने की कवायद शुरू कर दी गई है।
जिले में 1247 परिषदीय स्कूल हैं। इसमें 250 कंपोजिट विद्यालय, 192 उच्च प्राथमिक विद्यालय और 805 प्राथमिक विद्यालय है। इसमें करीब एक लाख 10 हजार बच्चे नामांकित हैं। स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए शासन की ओर से विद्यालय स्तर पर कई प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे बच्चों में शैक्षिक स्तर पर सुधार हाे सके। अब छात्रों की प्रतिभा को निखारने व शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाने के लिए विद्यालयों में प्रतिदिन ध्यान व मेडिटेशन कराया जाएगा। विद्यालयों में प्रार्थना होने के बाद छात्र-छात्राओं को यह क्रिया कराई जाएगी। ध्यान और मेडिटेशन कराने का उद्देश्य छात्र-छात्राओं के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से स्वस्थ रखना है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार ध्यान करने से छात्रों को कक्षा में पढ़ाई के दौरान सिखाई गई जानकारी को याद करने और परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने में तनाव को कम करने में उपयोग साबित होगा। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिले के सभी प्रधानाध्यापकों, प्रभारी प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी कर दिए गए है। इस सत्र में ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद विद्यालयों में प्रतिदिन छात्रों को ध्यान व मेडिटेशन कराया जाएगा।