{"_id":"690e40ff7742b5d91b04a4e5","slug":"childrens-day-celebrated-at-st-thomas-school-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-140915-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सेंट थामस स्कूल में मनाया गया बाल दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सेंट थामस स्कूल में मनाया गया बाल दिवस
Sat, 08 Nov 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 08 Nov 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
सेंट थामस स्कूल में बाल दिवस पर कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं-स्रोत विद्यालय
- फोटो : chineni news
संतकबीरनगर(वि.)। सेंट थॉमस स्कूल खलीलाबाद में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती को बाल दिवस के रूप में हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडीएम जय प्रकाश व उनकी पत्नी आकांक्षा ने दीप प्रज्वलन एवं पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की।
कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों ने देशभक्ति गीत, समूह नृत्य, कविता पाठ तथा भाषण प्रतियोगिता जैसी विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतिया दी। जिन्होंने सभी दर्शकों को प्रभावित किया। बच्चों ने चाचा नेहरू के आदर्शों और उनके बाल प्रेम को याद करते हुए सक्रिय रूप से भाग लिया। इस दौरान एक से एक देश भक्ति गीतों पर छात्रों ने डांस किया। प्रधानाचार्य फादर जैमोन ने कहा कि बाल दिवस हमें बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश देता है। कार्यक्रम के अंत में रजनी शर्मा ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नीलम त्रिपाठी, शिक्षक एलान, करीमा आदि मौजूद रही। प्रकाश अग्निहोत्री, उप जिला मजिस्ट्रेट, द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक मिस्टर एलान और मिस करीमा ने किया।