{"_id":"67e988a750ee531ebb0b1e61","slug":"children-welcomed-the-hindu-new-year-by-taking-out-a-procession-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-130552-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: शोभायात्रा निकालकर बच्चों ने किया हिन्दू नववर्ष का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: शोभायात्रा निकालकर बच्चों ने किया हिन्दू नववर्ष का स्वागत
Sun, 30 Mar 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 30 Mar 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
बखिरा। बुधवार को नगर पंचायत बखिरा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर बखिरा व सरस्वती शिशु मंदिर, तिघरा में हिंदू नववर्ष के अवसर पर में एक शोभा यात्रा निकाली गई। नववर्ष के बारे में बच्चों को बताया गया। प्रधानाचार्य रामनिधि तिवारी की अगुआई में भारत माता की एक शोभा यात्रा निकाली गई।
शिशु मंदिर बखिरा के प्रधानाचार्य राकेश ओझा ने बताया कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, विक्रम संवत के प्रथम दिन ब्रह्मा जी ने इस सृष्टि की रचना की थी। प्रभु श्रीराम एवं धर्मराज युधिष्ठिर का राज्याभिषेक भी विक्रम संवत के प्रथम दिन हुआ था। हिंदू नववर्ष के प्रथम दिन से ही नया पंचांग शुरू होता है। हिंदू नववर्ष को विक्रम संवत या नव संवत्सर भी कहते हैं। इसका प्रारंभ सम्राट विक्रमादित्य ने किया था, जो प्रति वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से शुरु होता है।
इसी तरह सरस्वती शिशु मंदिर-तिघरा के प्रधानाचार्य रामनिधि तिवारी ने हिंदू नववर्ष व चैत्र रामनवमी के अवसर पर बताया कि हिंदू नववर्ष के प्रथम दिन से ही नया पंचांग शुरू होता है। हिंदू नववर्ष को विक्रम संवत या नव संवत्सर भी कहते हैं। इसका प्रारंभ सम्राट विक्रमादित्य ने किया था, जो प्रति वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से शुरु होता है। शोभा यात्रा भ्रमण के बाद कोपिया स्थित शिव मंदिर पर एकत्रित हुए बच्चों के लिए ग्राम प्रधान मानसिंह ने फलाहार का इंतजाम किया था। सैकड़ो की संख्या में उपस्थित रहे बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया व पुष्प वर्षा भी की गई।