{"_id":"67423cf7ec5b041244042c04","slug":"children-vulnerable-to-diseases-due-to-falling-temperature-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-124287-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: तापमान गिरने से बीमारियों की चपेट में बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: तापमान गिरने से बीमारियों की चपेट में बच्चे
Sun, 24 Nov 2024 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 24 Nov 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
- सर्दी, खांसी और सांस लेने में हो रही परेशानी
- न्यूनतम पारा 13 डिग्री तक पहुंचा
संतकबीरनगर। कोहरे के साथ तापमान गिरने से सर्दी बढ़ रही है, जो सभी की सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो रही है, लेकिन बच्चों के लिए यह ज्यादा परेशानी पैदा कर रही है। थोड़ी सी लापरवाही उनकी सेहत पर भारी पड़ रही है। बच्चे सर्दी, खांसी, जुकाम और सांस लेने में दिक्कत जैसी बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल में मरीजों की कतार लग रही है, इनमें बच्चों की संख्या ज्यादा है।
ठंड बढ़ने लगी है। न्यूनतम पारा 13 डिग्री तक आ गया है। वहीं अधिकतक 27 डिग्री तक है। ठंड के असर से बच्चे भी अछूते नहीं हैं। जिला अस्पताल में अभिभावक बच्चों को लेकर पहुंच रहे हैं। अस्पताल आने वाले मरीजों में 20 प्रतिशत तक बच्चे आ रहे हैं। बच्चों में बुखार व सांस में दिक्कत लेने की सबसे अधिक समस्या आ रही है। करीब 100 बच्चे प्रतिदिन जिला अस्पताल में पहुंच कर इलाज करा रहे हैं।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि ठंड बढ़ने से बच्चों में बीमारियां फैल रही हैं। बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। लापरवाही खतरनाक हो सकती है।
विज्ञापन
इन बातों का रखें ध्यान
- बच्चों को नंगे पैर न घूमने दें।
- हवा और कोहरे से बच्चों का बचाव करें।
- बच्चों को गर्म कपड़े पहनाकर रखें।
- सर्दी जुकाम होने पर तुरंत चिकित्सक से इलाज दिलाएं।
- तीन दिन से अधिक खांसी जुकाम हे तो जांच अवश्य कराएं।
- ठंडे खाद्य पदार्थ न दें।