फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Children took out voter awareness rally

Sant Kabir Nagar News: बच्चों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

Sat, 18 May 2024 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 18 May 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Children took out voter awareness rally
मेंहदावल। पूर्व माध्यमिक विद्यालय सांड़ें खुर्द पर शुक्रवार को प्रभारी प्रधानाध्यापक राकेश कुमार सिंह की अगुवाई में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। हाथों में बैनर लिए तथा जागरूकता नारे के साथ निकली रैली गांव के गलियों में गई और मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान की अपील की। बाद विद्यालय में मतदान से संबंधित ही एक स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विज्ञापन




रैली में बच्चों ने अपनी ताकत को पहचान, चलो करें हम सब मतदान नारे लगाए। बच्चों ने मतदाताओं से अपने बहुमूल्य वोट के महत्व को समझाया और लोकतंत्र की मजबूती के लिए बूथ पर पहुंचकर मतदान करने की अपील की। स्लोगन प्रतियोगिता मे नैन्सी शर्मा प्रथम, निशा द्वितीय और सुन्दरम तृतीय स्थान पर रहे। प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश कुमार सिंह ने कहाकि जागरूक मतदाता ही अपने मतों को समझ सकता है। इसका प्रयोग बहुत सोच समझ कर करना चाहिए। इस लोकतंत्र में व्यक्ति का सबसे महत्वपूर्ण अधिकार मत देने का अधिकार है। लोग अपने अमूल्य मत का प्रयोग जाति, धर्म, संप्रदाय, संकीर्ण विचारों से ऊपर उठकर विकास, शिक्षा, रोजगार को ध्यान में रखकर करें। इस अवसर पर मोहम्मद असद, दिवाकर विक्रम सिंह, नेहा सिंह, श्रीभागवत, कमलेश, शिवनाथ, प्रधान जय नाथ सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed