फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   children remebered father

पिता को याद कर भर आईं आंखें

Sat, 19 Jun 2021 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
children remebered father
धनघटा के उदहा गांव में पिता की मौत के बाद मासूम बच्चे।संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : KHALILABAD
पिता को याद कर भर आईं आंखें
विज्ञापन

ठेले पर चाट बेचकर बच्चों का भविष्य संवारने का देखा था सपना
दो वक्त की रोटी के लिए मुहाल परिवार गांव वालों की दया पर निर्भर
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा/रोसया। एक माह पूर्व ठेले पर चाट बेचकर बच्चों का भविष्य संवारने वाले पिता की मौत हो गई थी। फादर्स डे पर अपने पिता को याद कर बच्चे रो पड़े। पिता की मौत के बाद दो वक्त की रोटी के लिए मुहाल परिवार गांव वालों की दया पर निर्भर है।

शिवापार निवासी 47 वर्षीय जगजीवन ठेले पर चाट बेचकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। कड़ी मेहनत करके बच्चों की उचित परवरिश और अच्छी शिक्षा दिलाकर कामयाब बनाने का सपना देखे थे। 13 मई को जगजीवन की तबीयत खराब हुई। तेज बुखार और सर्दी, खांसी से पीड़ित थे। इसकी वजह से उन्हें सीएचसी शनिचरा बाजार ले जाया गया, जहां कोरोना बताकर डॉक्टरों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। आर्थिक तंगी की चलते परिवार के लोग उन्हें कहीं ले जा नहीं पाए और 15 मई को उनकी मौत हो गई। पिता की मौत से बच्चे अनाथ हो गए। बड़ी बेटी 15 वर्षीय हीरा और नौ वर्षीय मीरा फादर्स डे पर अपने पिता को याद कर रो पड़ीं। दोनों बहनों ने अपनी छोटी पांच वर्षीय बहन जुगुना और भाई कान्हा के अलावा नौ माह के आर्यवन का जिक्र किया। बच्चों के सिर से पिता साया उठ जाने से वे अनाथ हो र्गइं। आर्थिक तंगी का हाल बयां की और बताया कि गांव के लोगों के सहयोग से किसी तरह पिता का क्रिया-कर्म हुआ। अब परिवार के लोगों के समक्ष दो वक्त की रोटी का संकट उत्पन्न हो गया। फादर्स डे पर सिर्फ पिता की यादें बची हैं। पीड़ित पत्नी निर्मला ने कहा कि प्रधान राम उजागिर दूबे और गांव के लोग सहारा बन गए हैं। प्रशासन से इस परिवार को मदद की दरकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed