फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Children of council schools will learn painting from the 'Bansuri book' and will become proficient.

Sant Kabir Nagar News: परिषदीय विद्यालयों के बच्चे ‘बांसुरी पुस्तक’ से सीखेंगे चित्रकारी, होंगे दक्ष

Sat, 05 Sep 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Children of council schools will learn painting from the 'Bansuri book' and will become proficient.
सेमरियावां। परिषदीय विद्यालयों में कक्षा तीन और चार में पढ़ने वाले बच्चों को पहली बार एनसीईआरटी की पुस्तक बांसुरी पढ़ने को मिली है। इसकी मदद से बच्चे चित्रकारी सीख सकेंगे।
विज्ञापन


सेमरियावां ब्लाॅक के 113 ग्राम पंचायत में 183 राजस्व गांवों में 78 प्राथमिक विद्यालय, 22 उच्च प्राथमिक विद्यालय और 41 कंपोजिट विद्यालय हैं। एक कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय भी है। इनमें लगभग 14 हजार बच्चे नामांकित हैं। शिक्षा को बेहतर और सुदृढ़ करने के लिए शासन की ओर से तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। नया सत्र शुरू होने के साथ ही किताबों का वितरण शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

अब तक कला की पढ़ाई बिना किताब से कराई जाती थी, जिससे दिक्कत आती थी। इस बार से ‘बांसुरी’ पुस्तक के माध्यम से बच्चों को कला की विधिवत शिक्षा दी जाएगी। कला शिक्षण के लिए न्यूनतम 100 घंटे का सत्र तय किया गया है, जिसमें दृश्य कला, संगीत, नृत्य और अंग संचालन के चारों घटक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा तीन की पुस्तक में 20 पाठ्यक्रम शामिल हैं। अभी तक स्कूलों में बिना पुस्तकों के ही बच्चे कला की पढ़ाई करते थे। एनसीईआरटी द्वारा तैयार बांसुरी पुस्तक के माध्यम से कला की गतिविधियां सीखेंगे। इसमें चित्र बनाना, कागज काटना-चिपकाना, छोटे-छोटे मॉडल तैयार करना जैसी रचनात्मक गतिविधियां शामिल हैं।
शिक्षण के दौरान बच्चों से कलाकृतियां बनवाकर उनका प्रदर्शन स्कूल परिसर या अन्य स्थानों पर कराया जाएगा। कला शिक्षक को सप्ताह में चार कक्षाएं और शनिवार को एक अतिरिक्त कक्षा दी जाएगी।


000000

शिक्षा को बेहतर व सुदृढ़ बनाने के लिए शासन का प्रयास जारी है। सभी बच्चों में पुस्तकें वितरित कर दी गई है। अब बच्चे कला, संगीत, चित्रकारी में भी दक्ष हो सकेंगे।

-अमित कुमार सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed