फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Children need proper guidance in the changing scenario: Naseem

बदलते परिदृश्य में बच्चों को सही मार्गदर्शन की जरूरत : नसीम

Tue, 15 Apr 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 15 Apr 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Children need proper guidance in the changing scenario: Naseem
सेमरियावां। एआरसी पीजी काॅलेज मूड़ाडीहाबेग में मंगलवार को बदलता परिदृश्य और उसकी चुनौतियां विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान बंगलौर से आए एक्सपर्ट नसीम अहमद ने कहा कि सामाजिक, आर्थिक, पर्यावरणीय और तकनीकी क्षेत्रों में होने वाले निरंतर बदलाव को देखते हुए बच्चों को सही मार्ग दर्शन की जरूरत है। इसके साथ ही बच्चों को शिक्षा अधिकार कानून, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमें सामाजिक, आर्थिक, पर्यावरणीय और तकनीकी बदलावों को समझना होगा। वैश्वीकरण, शहरीकरण और सांस्कृतिक विविधता के कारण समाज की संरचना बदल रही है। लोग अधिक जागरूक और जुड़े हुए हैं, लेकिन असमानता और सामाजिक तनाव भी बढ़ रहे हैं। नौकरियों का स्वरूप बदल रहा है। डिजिटल क्रांति, ब्लॉकचेन और डेटा एनालिटिक्स ने जीवन को तेज और जटिल बनाया है। तकनीकी प्रगति से कुछ लोग बहुत आगे बढ़ रहे हैं, जबकि अन्य पीछे छूट रहे हैं। इससे सामाजिक अस्थिरता बढ़ सकती है। बदलाव के साथ अपने आपको अपडेट रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

आईआईंटी दिल्ली से आए मोवस्सिर सैयद अली ने कहा कि शिक्षा प्रणाली और शिक्षा के माध्यम से लोगों को विभिन्न मुद्दों, विषयों और अवधारणाओं के बारे में जागरूक करना होगा। यह जागरूकता कार्यक्रम व्यक्तियों के ज्ञान और समझ को बढ़ाने, उनके व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाने और समस्याओं को हल करने की दिशा में कार्रवाई को प्रोत्साहित करने पर केंद्रित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आधुनिक शिक्षा जागरूकता समाज के विकास और उन्नति के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। संचालन नेशनल इंटर कॉलेज मूड़ाडीहाबेग के प्रधानाचार्य मुजीबुल्लाह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एआरसी पीजी कॉलेज मूड़ाडीहाबेग प्रबंधक शमशेर अहमद, पूर्व प्रधानाचार्य इनामुलहक, अबू बकर,डाॅ. असाद, गौहर अली खान, मोहम्मद अहमद, मकसूद नकवी, फैजान अहमद, सुहेल अहमद, शादाब अहमद, अरशद जलाल, रईस अहमद, फैयाज अहमद, मोहम्मद मुकर्रम, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed