फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Chief speaker Champat Rai had reached Sant Kabir Nagar on the foundation day of VHP.

विहिप का 60वां स्थापन दिवस:संतकबीर नगर में चंपत राय ने कहा,'जातिवाद देश के लिए जहर, हिंदू जातियों में न बंटें'

Mon, 02 Sep 2024 11:29 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 02 Sep 2024 11:29 AM IST
सार

शहर के ठाकुरद्वारा मोहल्ले के एक निजी मैरिज हॉल में रविवार को विश्व हिंदू परिषद का 60वां स्थापना दिवस मनाया गया। मुख्य वक्ता चंपत राय ने कहा कि मंदिर आंदोलन की सफलता के बाद विहिप ने देश में गो हत्या पर प्रतिबंध, मतांतरण और लव जिहाद पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया है।
 

विज्ञापन
Chief speaker Champat Rai had reached Sant Kabir Nagar on the foundation day of VHP.
विहिप का 60वां स्थापना दिवस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शहर के ठाकुरद्वारा मोहल्ले के एक निजी मैरिज हॉल में रविवार को विश्व हिंदू परिषद का 60वां स्थापना दिवस मनाया गया। मुख्य वक्ता चंपत राय ने कहा कि मंदिर आंदोलन की सफलता के बाद विहिप ने देश में गो हत्या पर प्रतिबंध, मतांतरण और लव जिहाद पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


देश के सभी प्रखंडों में सेवा केंद्र शुरू करने और सभी पंचायतों में समिति गठित करने में विहिप के कार्यकर्ता से लेकर अधिकारी तक लगे हैं। सामाजिक जागरूकता के माध्यम से विहिप ने अब तक 63 लाख हिंदुओं को मतांतरित होने से बचाया, वहीं नौ
विज्ञापन

लाख से अधिक लोगों की घर वापसी कराने में सफल रहा।

गोरक्ष प्रांत के प्रांत मंत्री नागेंद्र ने कार्यकर्ताओं को परिषद के गठन, उद्देश्यों और प्रभाव के विषय में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद की स्थापना सभी हिंदू धर्म कार्य, संस्कार एवं संस्कृति को जागरूक करना और धर्मांतरण, लव जिहाद, गो हत्या रोकना, मठ मंदिर की रक्षा और धर्म आचार्यों के सम्मान की रक्षा करने के लिए हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाखों हिंदुओं के बलिदान के बाद मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के मंदिर का निर्माण प्रारंभ हुआ है। इस दौरान जिलाध्यक्ष रविन्द्र नाथ सिंह, अजीत सिंह, डॉ. भारती, अनुराग त्रिपाठी, शौर्य प्रताप राय, रोहित त्रिपाठी, यशस्वी, शेष प्रताप सिंह, विजय पांडेय, अतुल सिंह, रौनक सिंह, कृष्ण पांडेय, आनंद शंकर पाठक आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed