{"_id":"689a2f9f2ffec88ea805bee5","slug":"chief-ministers-abhyudaya-vidyalaya-will-be-opened-in-five-blocks-of-the-district-approval-has-been-received-for-two-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-136850-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जिले के पांच ब्लाॅकों में खुलेगा मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालय, दो की मिली स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जिले के पांच ब्लाॅकों में खुलेगा मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालय, दो की मिली स्वीकृति
Mon, 11 Aug 2025 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 11 Aug 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालय का मॉडल।
संतकबीरनगर। शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और मजबूत बनाने के लिए जिले के पांच ब्लॉकों में मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय की स्थापना की कवायद शुरू हो गई है। पहले चरण में दो ब्लाॅकों में इसकी स्वीकृति मिल गई है और तीन करोड़ रुपये भी आवंटित हो गए हैं। इसके साथ ही कार्यदायी संस्था भी नामित हो गई है। इसके बनने से छात्रों को निजी विद्यालयों की तर्ज पर सुविधाएं मिलने लगेंगी।
शासन ने परिषदीय स्कूलों को हाईटेक बनाने की योजना को असली जामा पहनाना शुरू कर दिया है। जिले में 1247 परिषदीय विद्यालय हैं, इसमें 805 प्राथमिक विद्यालय, 250 कंपोजिट विद्यालय और 192 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में करीब एक लाख तीन हजार छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। इसमें से जिस विद्यालय की छात्र संख्या तीन सौ के करीब है उन विद्यालयों को मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालय के रूप में परिवर्तित किया जा रहा है।
नई शिक्षा नीति के तहत मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट स्कूल का निर्माण कराया जाएगा। इसमें नर्सरी से लेकर आठवीं तक की कक्षाएं चलेंगी। छात्रों को हाईटेक भवन के साथ अन्य सुविधाएं मिलेंगी। स्कूल की स्मार्ट कक्षाओं में छात्रों को पढ़ाया जाएगा। एक लाइब्रेरी होगी, जिसमें छात्रों को बैठकर पढ़ने के लिए सभी सुविधाएं मिलेंगी। कंप्यूटर लैब, साइंस और रोबोटिक्स के बारे में सीखने के लिए मॉड्यूलर कंपोजिट लैब, स्मार्ट क्लासरूम और स्टाफ रूम भी होंगे। बाल वाटिका, न्यूट्रिशन गार्डन, वाईफाई और ऑनलाइन सीसीटीवी निगरानी की सुविधाएं भी होंगी।
विज्ञापन
पहले चरण में नगर पंचायत धर्मसिंहवा के उच्च प्राथमिक विद्यालय धर्मसिंहवा और नाथनगर ब्लाॅक के उच्च प्राथमिक विद्यालय धायपोखर को मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय के रूप में परिवर्तित किया जाएगा। इन विद्यालयों पर तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए रकम जारी हो गया है। कार्यदायी संस्था यूपी सिडको बस्ती को नामित कर दिया गया है। जल्द ही विद्यालय के भवन निर्माण का कार्य शुरू होगा। संवाद
-- -- -- -- -- -- --
स्कूल में होगा स्टेज और ओपेन जिम
सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों के लिए पर्याप्त स्थल एवं स्पोर्ट्स ग्राउंड की व्यवस्था की जाएगी। एक स्थायी स्थान पर झंडा फहराने और बच्चों के लिए परेड मार्च के लिए समुचित स्थान, खेलकूद के लिए विभिन्न प्रकार के झूलों, ओपेन जिम की सुविधा भी रहेगी। हर कक्षा कक्ष में बच्चों की उम्र के हिसाब से डेस्क-बेंच की सुविधा रहेगी।
-- -- -- -- -- -- -- -
विशेषताएं-
- समर्पित रिडिंग कार्नर के साथ लाइब्रेरी।
- भाषा प्रयोगशाला समाधान के साथ कंप्यूटर लैब।
- गणित और विज्ञान की मॉडयूलर कंपोजिट प्रयोगशाला।
- वर्चुअल कक्षा के साथ इंटरैक्टिव डिस्पले स्मार्ट बोर्ड से स्मार्ट क्लास।
कोट
मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालय के लिए सबसे बेहतर नामांकन वाले पांच विद्यालयों का चयन किया गया है। इसमें धर्मसिंहवा, नाथनगर, खलीलाबाद, हैंसर के चपरा पूर्वी और मेंहदावल का एक विद्यालय शामिल हैं। इसे से दो धर्मसिंहवा और नाथनगर में विद्यालय खोलने की स्वीकृति मिल गई है। इसका बजट भी जारी होने के साथ कार्यदायी संस्था भी नामित हो गई है।
-अमित कुमार सिंह, बीएसए