फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   chhath start

सूर्य उपासना का छठ पर्व शुरू, बाजार में बढ़ी भीड़

Mon, 08 Nov 2021 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
chhath start
छठ पर्व को लेकर बाजार में खरीदारी करती महिला।संवाद - फोटो : KHALILABAD
सूर्य उपासना का छठ पर्व शुरू, बाजार में बढ़ी भीड़
विज्ञापन

पोखरों की सफाई में जुटे लोग, पोखरों पर बनाई गई वेदी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। महापर्व छठ की शुरुआत सोमवार को नहाय-खाय के साथ हुई। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से मनाए जाने वाले पर्व के लिए पोखरों की सफाई की जा रही है। इसके साथ ही प्रशासन ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं और व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों को तैनात कर दिया है।
छठ पूजा में भगवान सूर्य की पूजा का विशेष महत्व है। चार दिनों के महापर्व छठ की शुरुआत नहाय-खाय से होती है। इस दिन व्रती स्नान करके नए कपड़े धारण करती हैं और पूजा के बाद चना दाल, कद्दू की सब्जी और चावल को प्रसाद के तौर पर ग्रहण करती हैं। व्रती के भोजन करने के बाद परिवार के बाकी सदस्य भोजन करते हैं। नहाय-खाय के दिन भोजन करने के बाद व्रती अगले दिन शाम को खरना पूजा करती हैं। इस पूजा में महिलाएं शाम के समय में लकड़ी के चूल्हे पर गुड़ की खीर बनाकर उसे प्रसाद के तौर पर खाती हैं और इसी के साथ ही व्रती महिलाओं का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो जाता है। मान्यता है कि खरना पूजा के बाद ही घर में देवी षष्ठी (छठी मइया) का आगमन हो जाता है। खलीलाबाद शहर के मुखलिसपुर तिराहा, गोला बाजार, समय जी स्थान आदि जगहों पर छठ व्रत की खरीदारी के लिए दुकानें सज गई हैं। इसके अलावा नगर पालिका क्षेत्र के समय जी स्थान पोखरा, शुगर मिल, गोला बाजार स्थित पोखरे की सफाई कर वेदी बनाने का कार्य महिलाओं ने किया। इसी तरह से तामेश्वरनाथ धाम में भी पोखरे की सफाई के बाद वेदी बनाने का कार्य हुआ। एडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि छठ पर्व को देखते हुए अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। एएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पर्व की सुरक्षा को देखते हुए पर्याप्त मात्रा में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

छठ के आयोजन के लिए हुई बैठक
संतकबीरनगर। गोला बाजार के हनुमान गढ़ी स्थित पोखरे पर आयोजित होने वाले छठ पर्व को लेकर सोमवार को जन सेवा संस्थान की बैठक हुई। संस्थान के अध्यक्ष महेश गुप्त ने बताया कि पोखरे की बेहतर सफाई कराई गई है। महिलाओं ने पूजा को लेकर वेदी आदि बना दी है। समिति के सदस्यों की अलग-अलग जिम्मेदारी बांटी गई है। ताकि पूजा करने वाली महिलाओं को कोई दिक्कत न आए। शाम को अर्घ्य देने के लिए महिलाओं की भीड़ रहेगी। इसके लिए पर्याप्त मात्रा में प्रकाश की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही छठ मइया की प्रतिमा भी सजाई जाएगी। बैठक में पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के पूर्वांचल अध्यक्ष सर्वदानंद पांडेय, ओंकार जायसवाल, सागर वर्मा, बैजनाथ जायसवाल, विजय कुमार अग्रहरि, शशिकांत मद्धेशिया, सूरज जायसवाल, राज कुमार कसौधन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed