फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   CHC not complete in 9 years

नौ साल बाद भी अस्पताल अधूरा

Sat, 29 Jan 2022 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
CHC not complete in 9 years
शिवबखरी में निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र।संवाद - फोटो : KHALILABAD
नौ साल बाद भी अस्पताल अधूरा
विज्ञापन

- धन के अभाव में निर्माण नहीं हो सका है पूरा
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। पौली ब्लॉक के शिवबखरी में निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन का निर्माण कार्य नौ साल गुजर जाने के बाद भी पूरा नहीं हो सका है। क्षेत्र के लिए अति महत्वपूर्ण इस परियोजना के पूरा न होने को लेकर लोगों में नाराजगी है।

करीब डेढ़ लाख की आबादी वाले विकास खंड पौली में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल बहुत खराब है। यहां के लोग इलाज के लिए 15 से 25 किलोमीटर दूरी तय करके सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली जाने के लिए मजबूर हैं। जनता की मांग पर वर्ष 2013 में शासन ने शिवबखरी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाने की मंजूरी दी और उसका निर्माण कार्य भी शुरू हो गया, लेकिन धन की कमी के कारण निर्माण कार्य धीरे-धीरे चलते हुए आज भी अधूरा है। पौली निवासी योगेंद्र प्रसाद का कहना है कि इस इलाके के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवबखरी का संचालित होना बेहद जरूरी है। दो साल के भीतर बनकर तैयार होने वाले अस्पताल का निर्माण नौ साल बाद भी पूरा नहीं हो सका। शिवबखरी गांव के रहने वाले वीरेंद्र सिंह का कहना है कि क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जब शिवबखरी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की नींव पड़ीं तो लोगों के खुशियों का ठिकाना नहीं रहा, लेकिन दो-दो सरकारों के कार्यकाल बीत गए अस्पताल का निर्माण कार्य अधूरा ही रहा। इसको लेकर लोगों के अंदर काफी रोष है। परसहर निवासी चंद्र प्रकाश तिवारी और पौली गांव के सतीश सिंह का कहना है कि निर्माण कार्य पूरा होना नितांत आवश्यक है। अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा का कहना है कि अस्पताल के निर्माण को लेकर कार्यदायी संस्था से बातचीत की जाएगी। जल्द से जल्द अस्पताल के निर्माण कार्य को पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed