{"_id":"64de5a7440fc4419130ca846","slug":"chc-malauli-got-assurance-to-equip-facilities-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-1691-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सीएचसी मलौली को सुविधाओं से लैस करने का मिला आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सीएचसी मलौली को सुविधाओं से लैस करने का मिला आश्वासन
Thu, 17 Aug 2023 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 17 Aug 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
-बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए डिप्टी सीएम से मिले भाजपा नेता
संवाद न्यूज़ एजेंसी
धनघटा। क्षेत्र में बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए भाजपा नेता एवं चेयरमैन प्रतिनिधि नीलमणि बुधवार को लखनऊ में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक से मिले। भाजपा नेता की मांग पर चिकित्सा सुविधा बेहतर करने का आश्वासन डिप्टी सीएम ने दिया।
भाजपा नेता एवं हैंसरबाजार-धनघटा की चेयरमैन प्रतिनिधि नीलमणि ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली पर तीन लाख से अधिक आबादी के सेहत को ठीक रखने की जिम्मेदारी है। दुर्भाग्य है कि सीएचसी मलौली पर डॉक्टर और सुविधाओं का अभाव है। जिसके कारण यहां के लोगों को इलाज के लिए गोरखपुर-बस्ती समेत प्राइवेट डॉक्टरों के पास जाना पड़ता है।
नगर पंचायत हैसर बाजार धनघटा स्थित सीएचसी मलौली को हाईटेक करने के साथ ही अनुभवी चिकित्सकों की तैनाती, डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड मशीन के साथ ही आंख के डॉक्टर की तैनाती की मांग की। नीलमणि ने बताया कि डिप्टी सीएम ने गंभीरता के साथ बातों को सुनने के बाद जल्द ही सभी व्यवस्थाओं को उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
भाजपा नेता ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से भी मुलाकात कर हैसर, धनघटा, डिहवा बाजार, बसवारी गांव सिकरीगंज होते हुए गोरखपुर तक रोडवेज की बसों का संचालन किए जाने की भी मांग की।