{"_id":"64933fc8c23bfb20410231a8","slug":"chaupal-organized-khalilabad-news-c-7-1-214710-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: विधायक की रात्रि चौपाल में नहीं पहुंचे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: विधायक की रात्रि चौपाल में नहीं पहुंचे अधिकारी
Wed, 21 Jun 2023 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 21 Jun 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
मेंहदावल ब्लॉक के डढि़या कला में विधायक की अध्यक्षता में लगा रात्रि विश्राम चौपाल।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेंहदावल। शासन के निर्देश के बावजूद प्रशासनिक तंत्र की कार्यशैली में सुधार नहीं दिख रहा। मंगलवार को इसकी बानगी तब देखने को मिली, जब ग्राम पंचायत डड़िया कला में विधायक अनिल त्रिपाठी ने रात्रि विश्राम चौपाल लगाई। चौपाल में ग्रामीणों ने समस्याएं तो तमाम उठाईं, लेकिन सरकारी विभाग के एक भी जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी चौपाल में नहीं दिखे। ब्लॉक स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी भी चौपाल नहीं दिखे। जिस पर विधायक ने नाराजगी जताई।
मंगलवार को मेंहदावल विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत डड़िया कला में विधायक अनिल त्रिपाठी ने रात्रि विश्राम चौपाल लगाई। इसकी जानकारी सभी विभाग के अधिकारियों को भी दी गई थी, लेकिन ताज्जुब यह है कि विधायक की इस चौपाल में खंड विकास, बिजली निगम, आपूर्ति विभाग, पीडब्ल्यूडी समेत अन्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी नदारद रहे। विधायक के सामने ग्रामीणों ने कई समस्याएं गिनाईं, जिसमें नरेंद्र के मुर्गी फार्म तक जाने वाले चकरोड पर विद्युत निगम के जरिये कई पोल गाड़ने से आवागमन बाधित होने की समस्या उठाई। गांव में लगे ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता कम होने से विद्युत आपूर्ति सुचारु रूप से नहीं मिलने की समस्या भी ग्रामीणों ने रखी।
कई ग्रामीणों ने पात्रता के बाद भी प्रधानमंत्री आवास न मिलने का दुखड़ा सुनाया। आवेदन के बाद भी खंड विकास विभाग के जिम्मेदारों द्वारा प्रधानमंत्री आवास से वंचित करने का मामला उठाकर ग्रामीणों ने अधिकारियों को कटघरे में खड़ा किया। वहीं तमाम बुजुर्ग तथा विधवाओं ने पेंशन योजना का लाभ न मिलने की बात कही।
विज्ञापन
विधायक ने कहा कि सूचना के बाद भी रात्रि विश्राम चौपाल में न आने वाले विभागों से जवाब- तलब किया जाएगा। इस तरह की उदासीनता व लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता में है। केंद्र व प्रदेश सरकार हर वर्ग की विकास की योजनाएं संचालित कर रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसकी जिम्मेदारी विभाग के साथ-साथ जनप्रतिनिधि के तौर पर हम सभी की है।
सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को मिले, इस दिशा में ग्राम प्रधान से लेकर हर जनप्रतिनिधि को ईमानदारी के साथ पहल करनी चाहिए। चौपाल में उठी समस्याओं के समाधान का उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया। आवास, विधवा, वृद्धा पेंशन के लिए जल्द ही कैंप का आयोजन करने की बात कही। इस दौरान दीप चंद्र पासवान, धनुषधारी निषाद, रामदत्त, राजू यादव, शंभू यादव, चंद्रिका पासवान, राजेश गौड़, फूलचंद गौड़, कपिल यादव वंशी गौड़ आदि मौजूद रहे।