फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Chandrashekhar topped the district in high school and Priyanshu topped the district in intermediate.

Sant Kabir Nagar News: हाईस्कूल में चंद्रशेखर तो इंटरमीडिएट में प्रियांशु ने किया जिला टॉप

Sun, 21 Apr 2024 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 21 Apr 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Chandrashekhar topped the district in high school and Priyanshu topped the district in intermediate.
- जिले के तीन विद्यार्थियों ने प्रदेश की टॉप टेन सूची में भी बनाई जगह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम शुक्रवार को जारी हो गया। इसमें हाईस्कूल में डीएवी इंटर कॉलेज मेंहदावल के चंद्रशेखर शुक्ला ने 97.33 प्रतिशत अंक पाकर पहला स्थान हासिल किया है। वहीं इंटरमीडिएट में स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज गागरगार की प्रियांशु यादव ने 96.60 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान हासिल किया है। इसके अलावा हाईस्कूल के चंद्रशेखर शुक्ल ने प्रदेश में सातवीं रैंक हासिल की है जबकि प्रियांशु का भी सातवां रैंक है। यहीं नहीं बीएमजीएम इंटर कॉलेज बखिरा की छात्रा शिखा त्रिपाठी ने 96 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा स्थान तो प्रदेश में 10वीं रैंक हासिल की है। छात्र-छात्राओं की इस सफलता पर लोगों ने बधाई दी है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद 2024 की हाईस्कूल की परीक्षा का परिणाम में डीएवी इंटर कॉलेज मेंहदावल के चंद्रशेखर शुक्ला ने 97.33 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान हासिल किया है। इसी तरह से स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज गागरगार के अमितेश कुमार ने 96.17 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा स्थान व डीएवी इंटर कॉलेज के देवीनंद वैभव ने 95.83 प्रतिशत अंक, पंडित शिव गोपाल उपाध्याय इंटर कॉलेज भिटनी के प्रवीण सिंह ने 95.83 प्रतिशत अंक और आर्य गौरव उमावि हैंसर बाजार के आर्यन ने 95.83 प्रतिशत अंक पाकर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया है। इसके अलावा रामेश्वर प्रसाद मौर्य स्मारक इंटर कॉलेज ठकुराडारी के छात्र आर्य मौर्य ने 95.50 प्रतिशत अंक व स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज गागरगार के आर्य त्रिपाठी ने 95.50 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में संयुक्त रूप से चौथा स्थान पाया है।
विज्ञापन

इसी क्रम में इंटरमीडिएट की परीक्षा में स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज गागरगार की प्रियांशु यादव ने 96.60 प्रतिशत अंक पाकर जिले में पहला स्थान हासिल किया है। बीएमजीएम इंटर काॅलेज बखिरा की शिखा त्रिपाठी ने 96 प्रतिशत अंक पाकर दूसरा स्थान तो रामनाथ यादव सुभावती इंटर कॉलेज टोटहा की हिमांशी ने 95.60 प्रतिशत अंक पाकर तीसरा स्थान हासिल किया है। वहीं डीएवी इंटर कॉलेज मेंहदावल के सत्यम ने 95.20 प्रतिशत अंक लाकर चौथा स्थान पाया है। छात्र-छात्राओं की सफलता पर परिजनों और विद्यालय परिवार ने बधाई दी है। विद्यालय परिवार में छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed