फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Central lab should be constructed as per standards: Additional CMO

मानक के अनुसार होना चाहिए सेंट्रल लैब का निर्माण: अपर सीएमओ

Fri, 02 Feb 2024 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 02 Feb 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Central lab should be constructed as per standards: Additional CMO
-अपर सीएमओ ने सीएचसी सेमरियावां का निरीक्षण किया
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

सेमरियावां। बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां का अपर सीएमओ आरसीएच डाॅक्टर महेंद्र कुमार व अपर सीएमओ डाॅक्टर विनय सोनी ने निरीक्षण किया। अस्पताल में साफ सफाई बेहतर बनाने और सभी डाॅक्टर कर्मचारी के समय से उपस्थित होने पर जोर दिया। वहीं सीएचसी परिसर में बन रहे सेंट्रल लैब का भी निरीक्षण किया। सेंट्रल लैब को मानक के अनुसार बनाने पर जोर दिया।

उन्होंने अस्पताल में साफ सफाई, अभिलेखों के रखरखाव, उपस्थिति पंजिका, डाॅक्टर ओपीडी रजिस्टर, प्रसव पूर्व कक्ष, दवा वितरण कक्ष, टीकाकरण कक्ष का निरीक्षण किया। अस्पताल परिसर में साफ सफाई व्यवस्था ठीक करने का निर्देश दिया। सीएचसी परिसर में लगभग 48 लाख की लागत से बन रहे सेंट्रल लैब का निरीक्षण किया। जेई विनीत मिश्र से मानक के अनुसार निर्माण कार्य कराने पर जोर दिया।
विज्ञापन

जेई ने बताया कि यूपी आरएनएसएस कार्यदायी संस्था से निर्माण करा रही है। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डाॅक्टर सुरेश चंद्र, डाॅक्टर विवेक सोनी, आईओ मो. कौसर खान, फार्मासिस्ट अफजाल अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed