फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Census: Technical training imparted to personnel at the Collectorate.

जनगणना : कलेक्ट्रेट में कार्मिकों को दिया गया तकनीकी प्रशिक्षण

Fri, 18 Sep 2026 11:07 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Census: Technical training imparted to personnel at the Collectorate.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। एडीएम वित्त एवं राजस्व सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण में जनसंख्या गणना के सफल संचालन की मद्देनजर दो दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे दिन शुक्रवार को ऑपरेटर एवं खंड शिक्षा अधिकारियों को पीपीटी के माध्यम से कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशिक्षण दिया गया।
एडीएम एवं जिला जनगणना अधिकारी द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में जनसंख्या गणना कार्य से संबंधित समस्त अधिकारियों, कार्मिकों, ऑपरेटर्स को निर्देशित किया गया कि जनगणना 2027 के द्वितीय चरण में पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाए। इस दौरान अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए जनगणना कार्य सफल बनाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रशिक्षक सुजीत कुमार ने बिंदुवार ऑनलाइन फीड की जाने वाली गतिविधियों की जानकारी सहित समस्त पहलुओं पर बारीकी से प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत कुल 40 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें पहली बार भारत में अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के अलावा अन्य जातियों की गणना भी शामिल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह भारत की पहली पूरी तरह से डिजिटल जनगणना होगी, जिसमें मोबाइल एप का उपयोग किया जाएगा।
जनसंख्या गणना के लिए निर्धारित तिथियों एवं अवधि का उल्लेख करते हुए बताया कि दूसरे चरण के तहत स्व-गणना की प्रक्रिया 16 से 30 नवंबर तक और मुख्य जनसंख्या गणना एक दिसंबर से चार जनवरी 2027 के बीच आयोजित की जाएगी। पांच से नौ जनवरी 2027 तक रिविजनल राउंड चलेगा।
इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारियों सहित जनसंख्या गणना से संबंधित अधिकारी व कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।थ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed