{"_id":"6144cdb08ebc3e519823b1cf","slug":"celebrate-birthday-pm-modi-khalilabad-news-gkp4095928183","type":"story","status":"publish","title_hn":"फल वितरण हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फल वितरण हुआ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर मरीजों में फल वितरित
बखिरा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71 वां जन्म दिवस मनाया। राजभर समाज के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शैलेश कुमार राजभर ने बखिरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों में फल वितरित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर समूचे देश में सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं। देश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रधानमंत्री अपनी जिंदगी का प्रत्येक पल देश की सेवा में लगा रहे हैं। बगैर रुके व बिना थके वह अनवरत देश की सेवा में समर्पित हैं। समस्त देशवासियों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। संवाद
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांथा सीएचसी पर मरीजों में बांटा फल
सांथा/मेंहदावल। प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सांथा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवाभाव कार्यक्रम के तहत मरीजों में फल व मिष्ठान वितरित किया। भाजपा के विधानसभा क्षेत्र प्रभारी मार्कंडेय राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा व समर्पण भाव से मनाया जा रहा है। भाजपा नेता राजेश प्रताप सिंह ने कहा कि पीएम मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से ‘सेवा और समर्पण’ अभियान शुरू हो गया है। सात अक्तूबर तक चलने वाले इस अभियान में भाजपा के कार्यकर्ता गांव-गांव जाएंगे और मरीजों में फल वितरण करेंगे। 17-20 सितंबर तक स्वास्थ्य जांच के लिए शिविर लगेगा। युवा मोर्चा कार्यकर्ता रक्तदान शिविर आयोजित करेंगे। इस अवसर पर अवधेश राय, कुमुद राय, मंडल अध्यक्ष सांथा आशीष त्रिपाठी, आनंद लाल श्रीवास्तव, हरीश राय, विनोद पांडेय, बृजनंदन पाठक, ईश्वरचंद शुक्ला और विशालमणि त्रिपाठी आदि मौजूद थे। संवाद
धूमधाम से मना पीएम नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस
बाल आश्रम के बच्चों में वितरित हुआ अंग वस्त्र व फल
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। भाजपा की खलीलाबाद नगर कमेटी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71वां जन्मदिन सेवा और समर्पण अभियान के तहत इंडस्ट्रियल एरिया बगहिया में बाल आश्रम के बच्चों संग मनाया। बच्चों को अंग वस्त्र एवं फल, ब्रेड, बिस्किट और केक आदि वितरित किया गया।
विज्ञापन
भाजपा नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह जज्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना सबका, साथ सबका विकास, सबका सम्मान और सबका विश्वास को पूरा करने के लिए सभी कार्यकर्ता दृढ़ संकल्पित हैं। पीएम ने देश का परिचम पूरे विश्व में लहराया है। कश्मीर में धारा 370 की समाप्ति, तीन तलाक से छुटकारा और अयोध्या में भव्य श्रीराम जन्म भूमि का निर्माण जैसे ऐतिहासिक कार्य किए हैं। जिसकी जन-जन में प्रशंसा हो रही है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की सोच के अनुरूप प्रधानमंत्री देश के निचले तबके के लिए भी कार्य कर रहे हैं, जो एक सराहनीय कदम है। इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष घनश्याम दास बिरला, विस्तारक विश्वजीत चतुर्वेदी, महामंत्री मुरलीधर जायसवाल, कमलेश जायसवाल, विनोद अग्रहरि, श्याम बिहारी गुप्ता, विवेक मिश्रा और सुनील सोनी आदि मौजूद थे। इसी क्रम में गोरखल वृद्घा आश्रम में पीएम का जन्म दिवस मनाया गया। भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता अग्रहरि ने आश्रम में लोगों को फल वितरित किया। इस अवसर पर प्रेमा मद्धेशिया, माया सिंह, पुष्प, सोनी, रमिता देवी, संगीता, राधा और उर्मिला देवी आदि मौजूद थीं।
कृषि विज्ञान केंद्र पर मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदिन
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कृषि विज्ञान केंद्र बगही पर शुक्रवार को किसान गोष्ठी का आयोजन करके किसानों को तकनीकी खेती करने का विधि बताया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल से किसानों की आय में बढ़ोतरी हुई है। भाजपा सरकार खेतों में हरियाली और किसानों के चेहरे पर खुशहाली लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि किसान भाई कृषि वैज्ञानिकों की सलाह पर तकनीकी खेती जरूर करें। जिससे कम लागत में अधिक पैदावार हो सके। पौली ब्लॉक के प्रमुख राम मिलन यादव ने कहा कि जब से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हुए हैं तब से देश के किसान खुशहाल हैं। कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि किसानों के हित के लिए सरकार तमाम कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है। इस मौके पर किसानों को पौधे वितरित किए गए और केक काटकर पीएम का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर संजय सिंह राठौर, गणेश पांडेय, बिट्टू राय, दिलीप राय, राज नारायण राय, बब्बन शर्मा, लाल जी चौधरी, छोटेलाल, राजमती यादव, पीएन सिंह, डॉक्टर बी बी सिंह, डॉक्टर संदीप सिंह कश्यप, लक्ष्मी सिंह, मनोज कुमार, अमर राय, डॉ बंधु चौहान, उमेश सिंह, भरत भुआल चौधरी आदि मौजूद रहे।
भाजपा नेता वैभव चतुर्वेदी ने वृद्घाश्रम के लोगों के बीच मनाया पीएम का जन्म दिन
संतकबीरनगर। प्रधानमंत्री का जन्म दिन शुक्रवार को युवा भाजपा नेता वैभव चतुर्वेदी ने वृद्घाश्रम में रहने वाले लोगों के बीच मनाया। वृद्घाश्रम में रहने वाले लोगों खाद्य सामग्री और मास्क आदि का वितरण किया। भाजपा नेता वैभव चतुर्वेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेवा भाव से देववासियो के लिए कार्य कर रहे है। उनकी सोच है कि सबका साथ- सबका विकास विकास हो। भाजपा उसी मंत्र के आधार पर काम कर रही है। हर पात्र तक सरकारी योजनाएं पहुंचाना ही उनका ध्येय है। प्रधानमंत्री के नेतृतव में राष्ट्र मजबूत हुआ है। देश के किसान, मजदूर ,नौजवान सभी की उन्ननित के लिए योजनाएं संचालित है। जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है। इस दौरान रोहित पटेल, सचिन यादव, संजय यादव, रितेश त्रिपाठी, राजेश पांडेय, रवि राय, नागेंद्र मौर्या आदि उपस्थित रहे।