{"_id":"666cc4b38d2b1b04610b5794","slug":"celebrate-bakrid-with-brotherhood-dm-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-116112-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाईचारे के साथ मनाएं बकरीद : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाईचारे के साथ मनाएं बकरीद : डीएम
Sat, 15 Jun 2024 04:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 15 Jun 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। गंगा दशहरा एवं बकरीद को देखते हुए कलक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की गई।
डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने उपस्थित धार्मिक गुरुओं, प्रबुद्धजनों एवं संभ्रांत नागरिकों से सीधा संवाद कर कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग का आह्वान किया। डीएम ने कहा कि त्योहार में किसी प्रकार की नई परंपरा न डाली जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी न हो तथा कोई भी कुर्बानी खुले में न की जाए।
डीएम ने समस्त धर्म गुरुओं से अपील करते हुए कहा कि लोगों को अधिक से अधिक जागरूक करें। डीएम ने अधीक्षण अभियंता विद्युत को निर्देश देते हुए कहा कि नमाज के मुख्य मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कराकर जर्जर विद्युत तारों को समय रहते दुरुस्त करना सुनिश्चित करें। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में किसी प्रकार की लापरवाही संज्ञान में न आए एवं साफ सफाई की विशेष व्यवस्था रहे।
विज्ञापन
डीएम ने 16 जून को गंगा दशहरा पर्व के दृष्टिगत श्रद्धालुओं के स्नान के स्थान पर समुचित बैरिकेडिंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ-साथ सुरक्षा एवं साफ-सफाई का निर्देश दिया। एसपी सत्यजीत गुप्त ने सभी थाना प्रभारी को क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर अपर एसडीएम रमेश चंद्र, एसडीएम मेंहदावल अरुण वर्मा, एसडीएम धनघटा उत्कर्ष श्रीवास्तव, एसडीएम डॉ. सुनील कुमार, सीओ ब्रजेश सिंह, सीओ राघवेन्द्र सिंह, सीवीओ यशपाल सिंह, अधिशाषी अभियंता विद्युत रणधीर कुमार आदि मौजूद रहे।