{"_id":"619e82cfee395055e61f752f","slug":"cdo-heard-villagers-problem-khalilabad-news-gkp417515451","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ ने सुनी ग्रामीणों की फरियाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ ने सुनी ग्रामीणों की फरियाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीडीओ ने सुनी ग्रामीणों की फरियाद
रोसया बाजार के ग्रामीणों को छुट्टी होने की नहीं थी जानकारी, कलेक्ट्रेट में डीएम से करने आए थे शिकायत
तीन मंजिला मकान वालों को आवास देने और बेघर पात्रों को दरकिनार किए जाने का मढ़ा आरोप
सीडीओ ने जांच कर पात्रता के आधार पर आवास दिलाए जाने का दिया भरोसा
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। विकास खंड पौली की ग्राम पंचायत रोसया बाजार के कुछ ग्रामीण बुधवार को डीएम से आवास में गड़बड़ी की शिकायत करने कलेक्ट्रेट पहुंचे। अवकाश होने की वजह से डीएम तो नहीं मिलीं, लेकिन उसी बीच स्टेडियम का निरीक्षण करके लौट रहे सीडीओ की नजर कलेक्ट्रेट गेट पर मायूस खड़े ग्रामीणों पर पड़ी। सीडीओ ने भीड़ देखकर गाड़ी रोक दी। सीडीओ ने ग्रामीणों से उनकी समस्याएं पूछीं और जांच कराए जाने का आश्वासन दिया।
ग्राम पंचायत रोसया की सुनीता, अंजनी, मंतोरा, हरिनाथ, मीना देवी, कमला देवी, लक्ष्मी, यशोदा, मेराज आदि ने बताया कि उनके गांव में 181 प्रधानमंत्री आवास चयनित हुआ था। इसमें कई ऐसे लोग हैं, जिनके पास तीन मंजिला मकान है, उनका आवास स्वीकृत कर दिया गया। जबकि वे लोग गरीब और बेघर हैं, लेकिन उनका नाम सूची में शामिल नहीं किया गया। वरीयता क्रम में भी आवास नहीं दिया जा रहा है। ब्लॉक पर बीडीओ और सचिव उनकी फरियाद अनसुनी कर रहे है। यही वजह है कि लोग डीएम से शिकायत करने आए हैं। छुट्टी होने की वजह से डीएम से मुलाकात नहीं हुई तो निराश होकर घर लौटने की तैयारी में थे। उसी बीच सीडीओ सुरेंद्रनाथ श्रीवास्तव स्टेडियम का निरीक्षण करके लौट रहे थे। उन्होंने ग्रामीणों को देख कर गाड़ी रोक दी। ग्रामीणों ने सीडीओ को अपनी समस्या बताई। सीडीओ ने बताया कि ग्रामीणों का प्रार्थनापत्र लिया गया। ग्रामीणों को जांच करके पात्रता के आधार पर आवास दिलाए जाने का भरोसा दिया गया।