फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   CCTV cameras will be installed at 78 places, surveillance will be maintained in urban areas

Sant Kabir Nagar News: 78 स्थानों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, शहरी क्षेत्र में रखी जाएगी निगरानी

Sat, 03 Aug 2024 04:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 03 Aug 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
CCTV cameras will be installed at 78 places, surveillance will be maintained in urban areas
- कलक्ट्रेट में बने कंट्रोल कमांड सेंटर से सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की तैयारी
विज्ञापन

- हाईवे के फ्लाईओवर पर लगे लाइटों को बदला जाएगा
- व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर लगे कैमरे की होगी मैपिंग

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर में जाम की समस्या दूर करने और सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने पहल की है। इसके तहत शहरी क्षेत्र के 78 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। साथ ही व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर लगे कैमरे की फिर से मैपिंग होगी, ताकि शहर में हो रही घटनाओं पर निगरानी रखी जा सके। इसके अलावा हाईवे स्थित फ्लाईओवर पर लगी लाइटों को बदला जाएगा।

शहर में जाम की समस्या आम बात हो गई है, जिससे आए दिन यातायात प्रभावित हो रहा है। इस समस्या को दूर करने के लिए प्रशासन ने पहल की है। इसके लिए शहरी क्षेत्र के 78 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए पूर्व में कलक्ट्रेट परिसर में कंट्रोल कमांड सेंटर बनाया गया है, जो 24 घंटे सक्रिय रहेगा। साथ ही पूर्व में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे की नए सिरे से मैपिंग होगी।
विज्ञापन


व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे की स्थिति जांची जाएगी, जिससे किसी भी घटना और जाम की स्थिति से प्रशासन संज्ञान लेकर तत्काल निदान कर सके। दूसरी तरफ मेंहदावल बाईपास स्थित ओवरब्रिज की खराब हो चुकी लाइटों को भी बदलने की तैयारी है, जिससे रात में लोगो को यात्रा करने में परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


टैक्सी स्टैंड पर बेहतर होंगी सुविधाएं
शहर में जाम की समस्या न हो, इसके लिए प्रशासन टैक्सी स्टैंड पर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारी में हैं। यहां पर इंटरलाॅकिंग, पानी की व्यवस्था और बैठने के लिए बेंच आदि लगाए जाने की योजना है। साथ ही शहर में बने सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्था भी सुधारने के लिए कदम उठाए जाएंगे।


शहरी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने और सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए प्रस्ताव तैयार कराया गया है। पूर्व में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया जाएगा। साथ ही हाईवे की पथ प्रकाश की व्यवस्था को ठीक कराया जाएगा। मेंहदावल बाईपास के ओवरब्रिज पर लगे लाइटों को बदला जाएगा।
- महेंद्र सिंह तंवर, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed