{"_id":"6543eeef905458608400c4d4","slug":"cctv-cameras-installed-in-chc-to-control-brokers-are-faulty-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-5059-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दलालों पर अंकुश के लिए सीएचसी में लगा सीसीटीवी कैमरा खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दलालों पर अंकुश के लिए सीएचसी में लगा सीसीटीवी कैमरा खराब
Fri, 03 Nov 2023 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 03 Nov 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
मेंहदावल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल में अल्ट्रासाउंड व पैथोलॉजी में दलालों का बोलबाला है। स्वास्थ्य केंद्र की सुरक्षा तथा अस्पताल में दलालों की निगरानी के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरा खराब पड़ा है। आशंका है कि दलालों ने उसे उखाड़ कर अस्पताल के बाहर रैक पर फेंक दिया। सीएचसी अधीक्षक ने दो दिन पूर्व 17 दलालों की सूची एसओ को सौंप कर कार्रवाई की मांग की थी।
30 शैय्या का सीएचसी मेंहदावल इन दिनों मरीज के शोषण का केंद्र बन गया है। यहां अल्ट्रासाउंड तथा पैथोलॉजी से जुड़े दलाल हावी हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर इंद्रदेव गौरव ने थानाध्यक्ष मेंहदावल को 17 दलालों को चिह्नित करते हुए पत्र भेजा है लेकिन अब तक चिह्नित दलालों के विरुद्ध पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर पाई है। दूसरी तरफ निगरानी के लिए अस्पताल प्रशासन ने परिसर के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगवाया था। अस्पताल के कर्मचारियों का कहना है कि सीसीटीवी कैमरा लगने के बाद दलालों के प्रवेश में कमी आई थी, लेकिन करीब 15 दिन पूर्व दलालों ने अस्पताल के मुख्य द्वार के बगल में लगे सीसीटीवी कैमरे को दीवार से उखाड़ कर रैक पर फेंक दिया। कई स्थानों पर तार की कटिंग भी कर दी। इसके कारण सीसीटीवी कैमरा बेकार पड़ा है। ऐसे में अस्पताल में आने वाले अल्ट्रासाउंड तथा पैथोलॉजी के दलाल खुलेआम मरीज का शोषण कर रहे हैं। इसमें यहां तैनात कुछ चिकित्सक भी इन दलालों के संरक्षक बन गए हैं। पुलिस के पहुंचने पर दलाल परिसर से फरार हो जाते हैं, लेकिन पुलिस के जाते ही दलालों की सक्रियता पूरे दिन से लेकर रात तक परिसर में बनी रहती है। जिसके कारण मरीजों का शोषण बंद नहीं हो पा रहा है।
00
अस्पताल में लगा सीसीटीवी कैमरा उखाड़ दिया गया है। किसने इसे तोड़ा है, यह पता नहीं चल पाया। कैमरे को दुरुस्त करने और पुनः चालू करने के लिए उच्च अधिकारियों से पत्र व्यवहार किया गया है। जल्द ही इसे सही कराया जाएगा। -इंद्रदेव गौरव, अधीक्षक सीएचसी मेंहदावल