{"_id":"beecc6bf13c77106d63050d5142c206f","slug":"cbi-questioned-dc-and-brick-supplier-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई ने डीसी, ईंट सप्लायर से पूछताछ की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीआई ने डीसी, ईंट सप्लायर से पूछताछ की
ब्यूरो, अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Wed, 02 Dec 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनरेगा घोटाले की जांच कर रही सीबीआई टीम ने बुधवार को एक ईंट सप्लायर से
विज्ञापन
वन विभाग के डाक बंगले में करीब चार घंटे तक पूछताछ की। इसके अलावा डीसी
मनरेगा से भी योजना की गाइड लाइन और क्रियान्वयन के बारे में पूछताछ कर
जानकारी जुटाई गई।
दरअसल, सांथा ब्लॉक क्षेत्र में मनरेगा के तहत हुए कार्यों की जांच सीबीआई टीम कर रही है। सूत्रों के अनुसार बुधवार को अलहिंद बिक्र फील्ड के प्रोपराइटर को पूछताछ के लिए सीबीआई टीम ने वन विभाग के डाक बगले में बुलाया था। पूर्व में कई ईंट सप्लायरों से पूछताछ की जा चुकी है।
पूछताछ में फर्जी बिल के सहारे ईंट सप्लाई करने की बात सामने आई है। टीम ने सप्लायर से कुछ कागजात भी हासिल किए। वहीं डीसी मनरेगा विनय श्रीवास्तव ने भी विकास भवन में योजना के बारे में जानकारी ली। मनरेगा एक्ट क्या है, कौन प्रस्ताव बनाता है और कौन स्वीकृति देता है।
कौन-कौन ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत स्तर पर जिम्मेदार होते है। इन सभी के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की। सूत्रों का दावा है कि टीम ने विभिन्न बैंकों से कुछ जरूरी अभिलेख भी हासिल कर लिए हैं।