{"_id":"65c15295d54159ad470b3b27","slug":"cattle-smuggler-with-reward-of-rs-15-thousand-arrested-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-109366-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 15 हजार का इनामी पशु तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 15 हजार का इनामी पशु तस्कर गिरफ्तार
Tue, 06 Feb 2024 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 06 Feb 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने गोवध निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता के मामले में वांछित 15 हजार के इनामी पुश तस्कर को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। वह फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
जनपद में अपराध व अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक थाना दुधारा पंकज कुमार पांडेय की अगुवाई में पुलिस टीम ने दुधारा में पंजीकृत गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में वांछित लट्टू उर्फ मोहम्मद आफताब पुत्र रईस निवासी चाईकला को परसा कला तिराहा के पास से सोमवार को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार 21 अप्रैल 2023 को यूपी 112 पर किसी ने सूचना दी कि उक्त अभियुक्त प्रतिबंधित जानवर को वध करने के लिए चाईकला गांव के पश्चिम ले जा रहा है। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना दुधारा पुलिस ने दबिश दी। मौके से रस्सी में बंधे एक गोवंश को बरामद किया गया। इस आधार पर थाने पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
घटना में संलिप्त आरोपी तभी से फरार था। गिरफ्तारी पर एसपी सत्यजीत गुप्ता की तरफ तीन जुलाई को 15 हजार का पुरस्कार घोषित किया गया था। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने समस्त वैधानिक कार्रवाई करने के बाद संबंधित न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।