फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   cast certificate cancled of pradhan

ग्राम प्रधान रजापुर सरैया का अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र निरस्त

Thu, 18 Nov 2021 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
cast certificate cancled of pradhan
ग्राम प्रधान रजापुर सरैया का अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र निरस्त
विज्ञापन

गांव के अनिकेतमणि पांडेय ने की थी शिकायत
जांच में आरोप पाए गए सत्य
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सेमरियावां विकास खंड की ग्राम पंचायत रजापुर सरैया के ग्राम प्रधान श्याम सुंदर का अनुसूचित जाति का निर्गत प्रमाणपत्र जांच के बाद निरस्त कर दिया गया। ऐसे में इनकी प्रधानी खतरे में पड़ गई है।

ग्राम पंचायत रजापुर सरैया निवासी अनिकेतमणि पांडेय ने छह अप्रैल 2021 को डीएम व राज्य निर्वाचन आयोग से शिकायत की थी कि गांव के श्याम सुंदर पुत्र हूबलाल जाति के कहार हैं। हलका लेखपाल से मिलकर उन्होंने अपना, अपने भाई की पत्नी संजू देवी पत्नी वीरेंद्र कुमार के नाम कहार जाति के होने के बाद भी गोंड बताकर अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र जारी करा लिया। अपने अधिवक्ता के माध्यम से शिकायतकर्ता ने 1356 फसली का जिक्र किया, जिसमें श्याम सुंदर के परिजनों के आगे कौम कहार अंकित है। इनकी बड़ी माता मृतक आश्रित पर रेलवे में नौकरी करती हैं, उनका भी कहार जाति पिछड़ी जाति का प्रमाणपत्र निर्गत है। श्याम सुंदर द्वारा तथ्यों को छिपाकर चुनाव का लाभ लेने के लिए गोंड अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र निर्गत करा लिया गया। डीएम दिव्या मित्तल ने शिकायत की जांच की जिम्मेदारी एडीएम, एसडीएम खलीलाबाद और जिला समाज कल्याण अधिकारी को सौपीं। एडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जांच टीम ने तथ्यों के आधार पर पाया कि श्याम सुंदर ग्राम रजापुर सरैया के पक्ष में निर्गत गोंड अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र निरस्त करने योग्य है। इसके साथ ही उनका अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र निरस्त कर दिया गया है। जिस आरक्षण की बदौलत वे प्रधान चुने गए, अब उसका जाति प्रमाणपत्र ही निरस्त हो गया। ऐसे में प्रधान पद खतरे में पड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed